फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If the BJP wins Kairana byelection, CM Yogi's birthday is celebrated with double happiness

काश जीत गए होते... तो आज डबल खुशी के साथ मनाया जाता सीएम योगी का बर्थडे

Tue, 05 Jun 2018 03:49 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Tue, 05 Jun 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
If the BJP wins Kairana byelection, CM Yogi's birthday is celebrated with double happiness
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 46वां जन्मदिन है। उनके लिए बेहद खुशी की बात होती, यदि कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा जीत जाती। अगर ऐसा होता तो आज सीएम योगी का बर्थडे डबल खुशी के साथ मनाया जाता। जहां एक जन्मदिन की खुशी होती तो दूसरी जीत की खुशी, मगर ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


खास बात यह है कि सीएम योगी आदित्यनाथ अपना जन्मदिन बहुत सादगीपूर्ण तरीके से मनाते हैं। न तो वह केक काटते हैं और न ही कोई पार्टी आदि का आयोजन होता है। वहीं सीएम योगी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा योगी एक मेहनतकश इंसान हैं जो सूबे की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये है हार-जीत का आंकड़ा-
पूर्व सांसद हुकुम सिंह के निधन से रिक्त हुई कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 28 मई को मतदान हुआ। कुल 9,38,742 लोगों ने मतदान किया। जिसमें गठबंधन से रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन को 4,81,182 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को 4,36,564 वोट मिले। इस लिहाज से भाजपा प्रत्याशी 44,618 वोटों के अंतर से हार गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : वेस्ट में भाजपा का सूपड़ा साफ, कैराना में जीतीं तबस्सुम, नूरपुर विधानसभा सीट सपा ने छीनी

If the BJP wins Kairana byelection, CM Yogi's birthday is celebrated with double happiness
सीएम योगी को बधाई देते पीएम मोदी

बता दें कि नूरपुर से भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की सीतापुर जिले के पास 21 फरवरी को सड़क हादसे में हुई मौत के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में महागठबंधन से सपा ने नईमुल हसन को फिर से चुनाव मैदान में उतारा था। 2017 के चुनाव में लोकेंद्र चौहान ने नईमुल हसन को परास्त किया था। भाजपा ने विधायक स्व.लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनी सिंह पर दांव खेला था। स्व.लोकेंद्र चौहान नूरपुर सीट पर लगातार दो बार विधायक बने थे। नईमुल हसन व अवनी सिंह के बीच चुनाव में कांटे का मुकाबला रहा। सपा प्रत्याशी नईमुल हसन को बसपा, कांग्रेस, रालोद, महान दल, पीस पार्टी का खुला समर्थन मिला। नईमुल हसन ने चुनाव में अवनी सिंह को परास्त कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed