फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If space is not available in the park, mahapanchayat will be held on the road

Meerut News: पार्क में जगह नहीं मिली तो सड़क पर होगी महापंचायत

Mon, 06 Mar 2023 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 06 Mar 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
If space is not available in the park, mahapanchayat will be held on the road
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से 10 मार्च को चौधरी चरण सिंह पार्क में महापंचायत की जाएगी। इसके लिए गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भाकियू युवा जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी दीपक मीणा से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। इसमें चौधरी चरण सिंह पार्क में उचित व्यवस्था कराने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि अगर पार्क में व्यवस्था नहीं हो पाई तो सड़क पर ही महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन

अनुराग चौधरी ने बताया कि महापंचायत में नलकूपों पर बिजली मीटर लगाने, गन्ना मूल्य न बढ़ाने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने, आवारा पशुओं सहित किसानों से जुड़ीं अन्य समस्याओं को उठाया जाएगा। महापंचायत की तैयारी के लिए भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत भी कई दिन से गांव-गांव में बैठकें कर रहे हैं। रविवार को भी उनकी ओर से दबथुवा, पाबली सहित कई गांवों में संपर्क किया गया। संपर्क के दौरान अधिक से अधिक किसानों को महापंचायत में शामिल होने की अपील की गई।
विज्ञापन

डीएम से मुलाकात के दौरान चौधरी चरण सिंह पार्क में साफ-सफाई कराने सहित अन्य व्यवस्थाओं की मांग की गई। यह भी कहा गया कि अगर किसानों के बैठने की व्यवस्था नहीं हुई तो मेरठ कालेज के बाहर मंच लगाकर ही महापंचायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि महापंचायत करीब 10 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed