{"_id":"689a1618b1b862e08400a818","slug":"if-ekyc-is-not-done-then-ration-will-be-stopped-meerut-news-c-14-1-mrt1005-943992-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईकेवाईसी नहीं कराई तो राशन होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईकेवाईसी नहीं कराई तो राशन होगा बंद
विज्ञापन
मेरठ। राशन कार्डों के जिन सदस्यों ने अभी तक अपनी ईकेवाईसी नहीं कराई है, उनका मिलने वाला राशन निलंबित कर दिया गया है। इस माह से ऐसे लोगों के नाम राशन नहीं निकलेगा। अगर तीन माह के भीतर ईकेवाईसी नहीं कराई तो ऐसे लोगों का राशन कार्ड से ही नाम कट जाएगा। विभाग ईकेवाईसी नहीं कराने वाले सदस्यों को फर्जी अथवा मृत मान लेगा। जिले में ऐसे सदस्यों की संख्या भी काफी बताई जा रही है।
सरकार ने राशन कार्डों से फर्जीवाड़ा खत्म कराने के लिए ईकेवाईसी शुरू कराई है। व्यवस्था शुरू हुए एक साल से अधिक समय बीत चुका है फिर भी अभी तक सभी राशन कार्ड धारकों के सदस्यों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है। मेरठ में ऐसे सदस्यों की संख्या एक लाख से भी अधिक बताई जा रही है। जिला प्रशासन ने अब से पहले भी ऐसे सदस्यों को कई बार चेतावनी दी, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है।
जिलापूर्ति अधिकारी विनय कुमार का कहना है कि 0 से 5 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को छोड़कर बाकी अन्य सदस्य जिन्होंने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराई है उनका खाद्यान्न आगामी तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराने की सूचना उनके मोबाइल पर भी दी जा रही है। ऐसे लाभार्थी 3 माह में भी ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो राशन कार्ड से उनका नाम हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि के बाद भी प्रतिदिन अपनी दुकान पर उपस्थित रहकर ईकेवाईसी का कार्य पूरा करें।