फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   if destroy society and atmosphere, then stict action

माहौल बिगाड़ा की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्रवाई

Wed, 26 Feb 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
if destroy society and atmosphere, then stict action
किठौर में शांति समिति की बैठक में लोगों से शांति की अपील करते सीओ। - फोटो : KITHOR
मेरठ । पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में होली और सीएए के विरोध में दिल्ली में फिर से भड़की आग को लेकर गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। वहीं चेताया भी गया कि अगर किसी ने माहौल बिगाड़ा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षितगढ़, सरधना, दौराला, फलावदा आदि थानों में बैठक हुईं।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ में थाने में प्रभारी कैलाश चंद गौतम ने कहा कि सीएए को लेकर दिल्ली, अलीगढ़ में फिर से हिंसा हुई हैं। इस सब को नजर अंदाज करते हुए हमें भाई चारा कायम रखना है। यदि कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि प्रदेश में धारा 144 लागू है उसके दायरे में रहकर लोग कार्य करें। इस दौरान एसएसआई नरेंद्र कसाना, एसआई श्याम सिंह, मांगेराम तोमर, इंतजार चौधरी सहित चेयरमैन अमित मोहन टीपू, पूर्व चेयरमैन हिटलर त्यागी, प्रधान सरदार जयसिंह, प्रधान संजीव कुमार, स्वाति चौधरी, गुड्डू बली, सरवर मलिक, आजाद, प्रधान राशिद अली, सभासद कपिल मौजूद रहे। वहीं, सरधना कोतवाली में एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने कहा कि त्योहारों को आपस में मिलकर मनाए। होली के नाम पर हुड़दंग ना करें। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मलिक ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, सूर्यदेव त्यागी, पंकज जैन, समर कुरैशी, संजीव पंवार, सुभाष सभासद, नीरज गुप्ता, लियाकत अली वकील, मईनुद्दीन प्रधान, संजीव गुप्ता उपस्थित हुए। दौराला थाने में प्रभारी जनक सिंह चौहान ने कहा कि कुछ लोग सीएए(नागरिकता संशोधन कानून) को लेकर गलत अफवाह उड़ा रहें है। हमें जरा भी नहीं बहकना है। दौराला व्यापार संघ अध्यक्ष हरपाल चौहान, महामंत्री मनेंद्र भराला, एसआई राजकुमार सिंह, पुरुषोत्तम उपाध्याय, नवीन शर्मा, उपेंद्र प्रधान, जितेंद्र चौधरी, बिनेश उर्फ गुल्लू उपस्थित रहे। फलावदा में प्रभारी राकेश कुमार पुंडीर ने त्योहार पर अमन व शांति बनाए रखने की अपील की। बैठक के सैय्यद ईसा, शाहरुख रिजवी, मिर्जा हसीमुद्दीन हमदम, नायाब मिर्जा, नायाब प्रधान शमीम रिजवी, उबेदुलगनी, अभेराम उपस्थित हुए। बहसूमा में थानाध्यक्ष शिवदत्त ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। चेतावनी दी कि शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। चेयरमैन विनोद, मोड़ खुर्द प्रधान धर्मेंद्र, सुरेंद्र, भाजपा नेता अमित गोयल, सुशील नागर, सुभाष भाटी, जितेंद्र प्रधान व सुरेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed