फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I have given my heart, I will give my life for you, O my country...

दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए...

Sat, 28 Jun 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
I have given my heart, I will give my life for you, O my country...
ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू में महफिल ए कव्वाली में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
सरधना। नगर के ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू में महफिल ए कव्वाली का भव्य आयोजन किया गया। नगर में मेला बूढ़ा बाबू हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है। अलीगढ़ के कव्वालों ने अपनी कव्वाली से श्रोताओं का दिल जीत लिया। जिसे सुनाकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात महफिल ए कव्वाली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुुरुआत सपा नेता विनीत सत्यप्रकाश भराला व समाजसेवी शाहरुख बंटी ने फीता काटकर की। जबकि शमां रोशन पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी व अभिनेष सिंह नवादा ने की। अध्यक्षता तहसीन कुरैशी ने की। अलीगढ़ से आए कव्वाल गुलाम हबीब अलीगढ़ व साथियों ने कव्वाली पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। जिसमें कव्वाल ने पढ़ा कि दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए सुनाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद गजल वो काबा है मोहम्मद का, मदीना है मोहम्मद का। आखिर मैं क्यों जाकर रो रहा है मोहम्मद के शहर में, हर दर्द की दवा है मोहम्मद के शहर में गजल सुनाकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन सभासद सोनू त्यागी ने की। इस दौरान सभासद शहजाद सितारा, इमरान ठाकुर, खालिद अंसारी, शानू जैन, कविता निर्दोष, यूनुस ठेकेदार, दीपक निराला, हाजी रियाज, दिलशाद, शाहवेज अंसारी आदि मौजूद रहे।

ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू में महफिल ए कव्वाली में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू में महफिल ए कव्वाली में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू में महफिल ए कव्वाली में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू में महफिल ए कव्वाली में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed