फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I have come to change the system of trade union: Roopak Aggarwal

व्यवस्था बदलने आया हूं व्यापार संघ चुनाव में: रूपक अग्रवाल

Mon, 16 Dec 2019 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
I have come to change the system of trade union: Roopak Aggarwal
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष पद प्रत्याशी रूपक अग्रवाल ने चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि पिछले तीन साल में संगठन की साख गिरी है। व्यवस्था बदलने के लिए हम व्यापार संघ चुनाव में आए हैं। जिस प्रकार से व्यापारियों का समर्थन मिल रहा है, उससे साफ है कि हमें कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन

रविवार को बैजल भवन में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से संयुक्त व्यापार संघ ने व्यापारियों की हित की लड़ाई नहीं लड़ी। जिसके कारण मेरठ का व्यापारी तीन साल पीछे चला गया है। पदाधिकारी संगठन के नारे को ही भूल गए हैं। पार्टीवाद हावी हो गया। उन्होंने कहा कि यह पहला चुनाव है जब नामांकन भरे जाने के बाद वोटर लिस्ट वितरित की गई है, जिसमें नाम पते और मोबाइल नंबर गलत अंकित हैं। ताकि किसी से संपर्क न किया जा सके। नवीन गुप्ता का पूरा खानदान वोटर लिस्ट में शामिल है। उन्होंने आरोप लगाए कि वोटर के आईकार्ड वितरण की व्यवस्था भी नवीन गुप्ता ने अपने हाथों में रखी है। व्यापारियों को अभी तक आईकार्ड और पत्रिका नहीं मिली हैं। उन्होंने कहा कि नवीन गुप्ता के पैनल में बिखराव आ गया है। अब संयुक्त व्यापार संघ में परिवर्तन का समय आ गया है। चुनाव में मेरठ के व्यापारी निर्णय लेकर बदलाव करने वाले हैं। नवीन गुप्ता 1392 वोटों पर तो हम एक हजार वोट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस अवसर पर प्रियांशु मांगलिक, गौरव गुप्ता, रोशन लाल, राजकुमार कौशिक, रिषभ, अरुण सिंह, नीरज ठाकुर, अरुण कुमार गुप्ता, विशाल गुप्ता, आकाश गुप्ता, लोकेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मोहित, विकास गुप्ता, अंकित गुप्ता, राकेश, धर्मवीर ठाकुर, अवी गुप्ता, अंकित कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवीन गुप्ता ने शुरू किया प्रचार
नवीन गुप्ता ने रविवार से प्रचार शुरू कर दिया है। इन्होंने व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ने का वादा करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया। शहर के बाजारों में पहुंचकर व्यापारियोें से संपर्क साधा। साथ ही अपने पक्ष में वोट करने का आह्वान किया। इनके साथ अनुज सिंहल, मनीष शर्मा, लल्लू मक्कड्, विकास गिरधर, संजय जैन, संदीप रेवड़ी, अनुज गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed