फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I don't care about Kohra when I get up, I don't see the way.

Meerut News: दिन निकलते ही पड़ा कोहरे से वास्ता, नहीं दिखा रास्ता

Wed, 08 Jan 2025 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
I don't care about Kohra when I get up, I don't see the way.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्र में शीतलहर और कोहरे से जनमानस कांप उठा है। सोमवार की रात और मंगलवार को दिनभर शीतलहर चलने से अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। सुबह होते ही घना कोहरा छा गया। इसमें दृश्यता पांच मीटर से भी कम हो गई।
जिले में सर्दी की सितम दिनोंदिन बढ़ रहा है। मंगलवार को ठंड में लोग ठिठुरते रहे। सूरज नहीं निकलने पूरे दिन लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सड़कों पर पुरुष, महिलाएं गर्म कपड़ों का सहारा लेकर निकलें। दो पहिया वाहनों के सापेक्ष चौपहिया वाहनों की संख्या ज्यादा रही। इससे दिन में शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

नगीना अनुसंधान केंद्र की वेधशाला के अनुसार मंगलवार को जनपद का अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 06.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गत सोमवार को जनपद का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 07.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से अस्पताल में घटी मरीजों की संख्या : ठंड में बढ़ोतरी होने से मेडिकल अस्पताल में करीब 459 नए पर्चे बने। आमतौर पर रोजाना एक हजार से ज्यादा नए पर्चे बने रहे थे। सर्दी बढ़ने पर मरीजों की संख्या घटकर आधी रह गई। चिकित्सकों का कहना है कि बुजुर्ग, बच्चे व बीमार व्यक्ति घरों से कम निकलें। सर्दी को देखते हुए पूरी सावधानी बरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed