फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I do not do caste politics, I respect everyone: Atul Pradhan

मैं जातिवाद की नहीं करता राजनीति, सभी का करता हूं सम्मान : अतुल प्रधान

Mon, 15 Sep 2025 03:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
I do not do caste politics, I respect everyone: Atul Pradhan
दौराला- कस्बे के एक मंडप में ब्राह्ण समाज के लोगों को संबो​धित करते अतुल प्रधान। स्रोत : संवाद
दौराला। सरधना रोड स्थित एक मंडप में रविवार को विधायक अतुल प्रधान ने ब्राह्मण समाज सम्मेलन का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी जातिवाद की राजनीति नहीं की। वह सभी जाति का सम्मान करते हैं। 13 साल मेहनत करने के बाद चुनाव जीता। 13 साल नाकामयाबी हासिल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। जनता प्यार उन्हें मिला और वह सदन तक पहुंच गए।
विज्ञापन

अतुल प्रधान का समाज के लोगों ने स्वागत किया। विधायक ने समाज के लोगों के साथ मिलकर भगवान श्रीपरशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि चुनाव हारने व जीतने के बाद वह जनता के बीच लगातार जा रहे हैं। वह जनता के सेवक हैं और जनता के हित की लड़ाई लड़ते हैं। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालाें के खिलाफ धरना दिया। वहां इलाज इतना महंगा था कि गरीब व्यक्ति इलाज नहीं करा सकता था। सरकारी अस्पतालों की हालत दयनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने बिना नाम लिए सरधना के पूर्व विधायक पर भी निशाना साधा। कहा कि वे लोगों को जाति व समुदाय में बांटते हैं। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान के बिना उनके भाषण अधूरे रहते हैं। वह लोगों को बांटना चाहते हैं। कार्यक्रम के अंत में अतुल प्रधान ने समाज के लोगों को सम्मानित किया। इस दौरान मुन्नू प्रधान, सुनील, शौकेंद्र भारद्वाज, राहुल, अंकित, विनीत शर्मा, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed