फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   i am not benificiary of ayushman yojna

आयुष्मान भारत : आर्मी टेक्नीशियन बोले, मैं पात्र नहीं, वापस ले लो गोल्डन कार्ड

Thu, 23 Jan 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
i am not benificiary of ayushman yojna
मेरठ। आयुष्मान भारत योजना में वैसे तो सैकड़ों अपात्र लाभार्थी शामिल हैं, लेकिन वे इसमें से अपने नाम वापस लेने को तैयार नहीं हैं। मगर कुछ ऐसे भी हैं, जो खुद सीएमओ कार्यालय आकर कार्ड वापस कर रहे हैं। बुधवार को आर्मी के टेक्नीशियन सुनील जोशी ने अपना गोल्डन कार्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय आकर सीएमओ डा. राजकुमार को सौंप दिया।
विज्ञापन

सुनील जोशी ने बताया कि वह सरधना रोड स्थित आर्मी के रडार स्टेशन पर टेक्नीशियन हैं। उनका गोल्डन कार्ड बन गया था, जबकि वह इसके पात्र नहीं हैं। लिहाजा कार्ड वापस कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि उनके कार्यालय से इस संबंध में शासन को सूचना भेजी जाएगी, शासन स्तर से सुनील जोशी का नाम पात्रों की सूची से हटा दिया जाएगा। गौरतलब है कि आयुष्मान भारत के तहत जन आरोग्य योजना के पात्र बनाने में लापरवाही की इंतहा हुई है। शहर के बड़े कारोबारी भी इसमें शामिल कर दिए गए हैं, यानि उन्हें बीपीएल कार्डधारी (गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले) दर्शाया गया है। वर्ष 2011 की सर्वे सोशियो इकोनामिक कास्ट सेंसस (एसईसीएस) के तहत आयुष्मान योजना का आंकड़ा लिया गया था। इसमें गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को शामिल किया गया था। लेकिन इसमें ऐसे लोग शामिल हो गए हैं, जो गरीबी रेखा के नीचे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed