हैदराबाद की घटना पर भारी आक्रोश, सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका आरोपियों का पुतला
मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया। आरोपियों के पुतलों को फांसी पर लटकाकर प्रदर्शन किया और फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया।
मंगलवार को सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता अहिल्याबाई चौक पर एकत्र हुए। यहां पर उन्होंने हैदराबाद की पशु चिकित्सक के साथ हुई घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की। आरोपियों के पुतलों को फांसी पर लटकाकर उन्होंने विरोध जताया और प्रदर्शन करते हुए शिव चौक पर पहुंचे। इसके बाद आरोपियों के पुतलों को आगे के हवाले कर दिया गया। दो मिनट का मौन रखकर मृतका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
यह भी पढ़ें: #KabTakNirbhaya: हैदराबाद की घटना से हर तरफ गुस्सा, सुरक्षा को लेकर खड़े हो रहे सवाल
बता दें कि प्रदर्शनकारियों में अलीम सिद्दीकी, टीटू, पाल, असद पासा, शमशाद मलिक, सनव्वर खान, रमन, मोनू मलिक, इंतजार, अब्बासी, सलीम अंसारी, दीपक कुमार, अताउर्रहमान आदि शामिल रहे।
हत्यारों को मिले कड़ी सजा
समाजसेवी बिरमला सिंह बालियान ने हैदराबाद में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। अपने एक बयान में उन्होंने कहा कि जिस देश में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा दिया जा रहा है, वहां इस तरह की नृशंस घटना देश को झकझोरने वाली है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/