{"_id":"60bc6d8e72cc3d419340a430","slug":"husband-torture-his-wife-in-meerut-for-not-having-relation-with-his-friend-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : मेरठ में दोस्त से संबंध नहीं बनाने पर पत्नी को दी यातनाएं, लाइटर से जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : मेरठ में दोस्त से संबंध नहीं बनाने पर पत्नी को दी यातनाएं, लाइटर से जलाया
Sun, 06 Jun 2021 12:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:09 PM IST
सार
पत्नी ने एसपी सिटी से मामले की शिकायत की, जिसके बाद एसपी सिटी ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में दोस्त से अवैध संबंध नहीं बनाने पर नौचंदी थाना क्षेत्र के युवक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप है कि पीड़िता को लाइटर से भी जलाया। एसपी सिटी ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले मेडिकल थाना क्षेत्र की कॉलोनी के युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके देवर और जेठ उस पर गलत निगाह रखने लगे।
शिकायत करने पर पति ने उल्टा उसे ही यातनाएं दी। कुछ दिन पहले उसका पति अपने एक दोस्त को घर लेकर आया और उसके साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। यहां तक कि उसे सिगरेट जलाने वाले लाइटर से जलाकर यातनाएं भी दी।
विज्ञापन
कई दिन बाद भी जब वह पति के अनैतिक कार्यों में शामिल नहीं हुई तो उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।