फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband shot at protest against molestation, injured

छेड़छाड़ के विरोध पर पति को गोली मारी, घायल

Wed, 12 May 2021 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Husband shot at protest against molestation, injured
छेड़छाड़ के विरोध पर पति को गोली मारी, घायल
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी युवक को उसके ममेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी। पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पत्नी ने तहरीर दी है।

गली नंबर 6 श्यामनगर निवासी इमरान की पत्नी का आरोप है कि मंगलवार सुबह वह घर में अकेली थी। इमरान का ममेरा भाई शाहआलम पुत्र इरशाद निवासी कालाआम फतेहउल्लापुर रोड पर आया और उसे अकेली पाकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर सुनकर गली में बैठा महिला का पति इमरान आ गया। उसने पत्नी को बचाते हुए आरोपी शाहआलम के साथ मारपीट कर दी। उस समय शाहआलम चला गया। रात करीब 11 बजे शाहआलम पांच-छह युवकों के साथ इमरान के घर पहुंचा। इमरान घर पर नहीं मिला। शाहआलम तारापुरी आरा मशीन वाली गली में पहुंचा और दोस्तों से बात कर रहे इमरान पर गोली चला दी। गोली इमरान के पैर में लगी। शाहआलम और उसके साथियों ने हवाई फायर भी किए। मोहल्ले के लोगों को आते देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इमरान को जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरान की पत्नी ने बताया कि शाहआलम ने एक वर्ष पूर्व भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। जिसका मुकदमा कायम कराया था। इस कारण शाहआलम इमरान से रंजिश रखता है। इमरान की पत्नी ने तहरीर देकर शाहआलम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed