फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband murdered his wife

पति ने ही की थी पत्नी की हत्या

Wed, 12 May 2021 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered his wife
पति ने ही की थी पत्नी की हत्या
विज्ञापन

- 12 दिन पूर्व गांव डालमपुर में हुई विवाहिता की मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। 12 दिन पूर्व रोहटा थाना क्षेत्र के डालमपुर गांव में हुई विवाहिता की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार विवाहित की गलत हरकतों से तंग आकर पति ने ही उसकी हत्या की। पुलिस ने पति व उसके मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

29 अप्रैल की सुबह डालमपुर गांव के जंगल में विवाहिता ज्योति की गला घोंटकर हत्या कर शव फेंक दिया गया था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में ज्योति की मां सरोज ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पति सहित आठ लोगों को नामजद किया था। इस मामले में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसके बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि ज्योति हत्याकांड के मामले में पुलिस ने पति चकित व उसके मामा संदीप उर्फ जॉनी निवासी मोड़ कलां थाना बहसूमा को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर बताया कि चकित ने अपनी पत्नी ज्योति की हरकतों से तंग आकर उसकी हत्या करने का फैसला लिया था। इसी प्लान के मुताबिक गत 29 अप्रैल की सुबह पत्नी की घर पर गला घोंटकर हत्या करके शव पास के जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। मामले में इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी छह अभियुक्त फरार चल रहे हैं। इस मामले की जांच सीओ आरपी शाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed