फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband gives Triple Talaq after wife refused to have a relationship with father in law in Meerut

यूपी: ससुर से संबंध बनाने से किया इनकार तो पति ने दिया तीन तलाक, बनाया बंधक

Sat, 31 Aug 2019 02:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 31 Aug 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
Husband gives Triple Talaq after wife refused to have a relationship with father in law in Meerut
मुस्लिम युवती - फोटो : demo pics

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पति पर बंधक बनाकर पीटने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुर से अवैध संबंध बनाने से इंकार करने पर उसे बंधक बनाया गया। महिला ने किसी तरह मायके वालों को मामले से अवगत कराया तो पिता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 100 डायल ने महिला को मुक्त कराया। महिला ने पति और ससुर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी मुनकाद अली ने अपनी बेटी का निकाह 19 फरवरी 2016 को भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से किया था। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही पति अपने पिता के साथ अवैध संबंध बनाने पर जोर देता रहा। उसने कई बार विरोध किया तो पति से मारपीट की। मामले में पहले भी पंचायत हो चुकी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:दाढ़ी कटवाकर खुद रचा षड्यंत्र, परिजनों ने गृहमंत्री को किया ट्वीट, पोल खुली तो युवक ने मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पांच दिन पूर्व ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती की। शोर मचाने पर पति कमरे में पहुंचा और पिता का साथ दिया। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर पीटा। उसने पड़ोसी महिला की मदद से मायके वालों को सूचना दी। मामले में एसओ भावनपुर संजय कुमार ने बताया कि महिला की रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed