फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   husband gave triple talaq to his wife after assaulting woman in baghpat

बागपत: मायके में महिला से मारपीट कर दिया तीन तलाक, पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 02 Feb 2021 10:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Feb 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
husband gave triple talaq to his wife after assaulting woman in baghpat
तीन तलाक - प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के बागपत में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक व्यक्ति ने मायके में रह रही पत्नी के साथ मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि देवर ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। गनीमत रही कि निशाना चूक गया। पीड़िता के भाई ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।

विज्ञापन


दोघट थानाक्षेत्र में पट्टी बंजारन निवासी रहमान ने अपनी बेटी शबीला का निकाह 14 नवंबर 2019 को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी फैसल के साथ किया था। निकाह में तीन लाख रुपये खर्च किए और दहेज का सामान दिया था। कुछ दिन बाद ससुराल वाले दहेज के लिए शबीला को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे मायके में छोड़ गए। 29 जनवरी को पति, सास, ससुर, देवर उनके घर पहुंचे और उनके साथ गाली गलौच की। पति ने शबीला को तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवर ने शबीला के साथ छेड़छाड़ की, जिसका परिवार वालों ने विरोध किया तो उन्होंने उन पर फायर झोंक दिया, जिसमें बाल-बाल बच गए। शोर-शराबा सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित महिला के भाई शानू ने पति फैसल, ससुर वाकत, सास ताज, देवर मुसरीफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed