पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने की आत्महत्या, प्रेमी संग मिलकर प्राईवेट पार्ट पर हार्पिक डालने का लगाया था आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुए ‘हार्पिक कांड’ के पीड़ित युवक ने शनिवार को अपने कारखाने में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले मलियाना निवासी शादाब के पड़ोसियों और परिजनों ने उसकी पत्नी चांदनी को प्रेमी डॉक्टर वसीम के साथ घर में रंगरलिया मनाते दबोच लिया था। वहीं, शादाब और उसके बच्चे घर में बेहोश मिले थे। होश में आने पर शादाब ने अपनी पत्नी पर अपने गुप्तांग पर हार्पिक डालकर खुद को नपुंसक बनाए जाने के प्रयास का आरोप लगाया था।
शादाब ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार की शाम शादाब ने गुरुनानक नगर स्थित अपने कारखाने में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शादाब के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई मोहसीन का आरोप है कि शादाब की पत्नी और उसके मायके वालों सहित महिला का प्रेमी डॉक्टर वसीम और उसके घर वाले शादाब पर समझौते का दबाव बना रहे थे।
इतना ही नहीं महिला और उसका प्रेमी वसीम शादाब को उसके नपुंसक होने के ताने दे रहे थे। जिससे डिप्रेशन में आकर युवक ने खुदकुशी कर ली। परिजनों ने थाने के एक दरोगा पर भी इस मामले में आरोपियों सेटिंग का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/