{"_id":"699779de2216508e550283ec","slug":"husband-accused-of-marrying-daughter-to-a-middle-aged-man-meerut-news-c-72-1-mct1011-149094-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पति पर बेटी की शादी अधेड़ से करवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पति पर बेटी की शादी अधेड़ से करवाने का आरोप
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के तोपाखाना निवासी एक महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति पैसे के लालच में अपनी 18 वर्षीय बेटी की शादी अधेड़ से कराना चाहता है। महिला ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत पत्र दिया।
महिला के अनुसार पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता है। वह एक निजी अस्पताल में काम कर परिवार का भरण पोषण करती है। आरोप है कि पति एक अधेड़ व्यक्ति से बेटी की शादी करना चाहता है।
बताया कि 17 फरवरी को वह अस्पताल में थी इसी दौरान पति ने जबरन बेटी को कहीं ले जाने का प्रयास किया, बेटी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक शहर आयुष विक्रम सिंह ने सभी आरोपों की जांच का आश्वासन दिया।