फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband accused in Farzana murder case surrendered in the police station

Meerut News: वंदे भारत को मिला सबका प्यार... मोबाइल में कैद की रफ्तार

Wed, 24 May 2023 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 24 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Husband accused in Farzana murder case surrendered in the police station
ट्रायल के लिए ट्रेन संख्या 22457 सुबह 5:30 बजे आनंद विहार से हुई थी रवाना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आनंद विहार, देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत ट्रेन का मंगलवार को ट्रायल हुआ। इसको देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता रही। किसी ने सिटी स्टेशन के फुटओवर ब्रिज अथवा प्लेटफार्म नंबर चार के अंतिम छोर पर खड़े होकर ट्रेन का वीडियो बनाया तो किसी ने कैंट स्टेशन पर उसे निहारा।
रेलवे के अनुसार ट्रायल के लिए ट्रेन संख्या 22457 आनंद विहार-देहरादून सुबह 5:30 बजे आनंद विहार स्टेशन से चली और करीब 6:30 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। आठ कोच की वंदे भारत ट्रेन स्टेशन पर मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। शाम को यह ट्रेन शाम 5:40 बजे आई और 5.42 बजे रवाना हुई। इस दौरान प्लेटफार्म पर ट्रेन को देखने वालों की काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन



देहरादून से वापसी पर होगा जोशीला स्वागत
वंदे भारत ट्रेन को 25 मई की सुबह 10:30 बजे हरी झंडी दिखाकर देहरादून रवाना किया जाएगा। जब यह ट्रेन देहरादून से लौटेगी तब रास्ते में ठहराव के स्टेशनों पर स्वागत किया जाएगा। मेरठ सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी और आरपीएफ थाने के नजदीक बड़े स्तर पर स्वागत कार्यक्रम होगा। न सिर्फ जनप्रतिनिधि बल्कि कई कॉलेजों के विद्यार्थी भी स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दिल्ली रेल मंडल के एडीआरएम इंफ्रा अनुपम सिंह स्पेशल ट्रेन से दोपहर में सिटी स्टेशन आए। उन्होंने ट्रेन के स्वागत कार्यक्रम की अब की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एडीआरएम ने बताया कि अभी तक मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार सुबह देहरादून की तरफ जाते समय ट्रेन का स्वागत नहीं होगा बल्कि जब शाम को लौटेगी तब स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये खास है वंदे भारत ट्रेन के कोच में
वंदे भारत ट्रेन वाकई खास और आकर्षक है। इस ट्रेन का मुख्य दरवाजा स्टेशन के आने पर स्वत: खुलेगा और बंद होगा। यात्रियों के लिए काफी आरामदायक सीटें हैं। यदि कोई यात्री आराम करना चाहता है, तो अपनी सीट को फैला सकता है। हर कोच में डिस्पले बोर्ड लगे हुए हैं जिससे यात्री को पता चलता रहेगा कि ट्रेन कहां दौड़ रही है। यात्रियों के मनोरंजन के लिए दोनों तरफ एलसीडी लगी हैं। शौचालय भी अत्याधुनिक और सेंसरयुक्त हैं।



संयुक्त निदेशक (कोचिंग) ने जारी की समयसारिणी
रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 22457/22458 आनंद विहार-देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत ट्रेन की मंगलवार को समयसारिणी जारी कर दी है। नई समयसारिणी के अनुसार इस ट्रेन का मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रुड़की में दो-दो मिनट, सहारनपुर पांच मिनट और हरिद्वार चार मिनट का ठहराव होगा। गाजियाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि 25 मई को इसका शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed