फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hunter Nawab Saidbin Asif has killed man-eater Guldar in Bijnor of Uttar Pradesh

शिकारी नवाब सैदबिन आसिफ ने मार गिराया आदमखोर गुलदार, अब तक कर चुके नौ शिकार

Fri, 17 Jul 2020 07:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Jul 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Hunter Nawab Saidbin Asif has killed man-eater Guldar in Bijnor of Uttar Pradesh
गुलदार को मार गिराया - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जनपद के शेरकोट निवासी शिकारी नवाब सैदबिन आसिफ ने अल्मोड़ा में आतंक के पर्याय बन चुके एक आदमखोर गुलदार को मार गिराया। सैदबिन आसिफ अब तक उत्तराखंड राज्य में नौ आदमखोर गुलदारों का शिकार कर चुके हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य के वन विभाग के बुलावे पर अल्मोड़ा के उड़ल व पेटशाल गांव में उत्तर प्रदेश रायफल ऐसोसिएशन के सहसचिव शेरकोट निवासी नवाब सादबिन आसिफ ने मौत का पर्याय बन चुके एक गुलदार को अपनी रायफल की गोली का निशाना बनाया। बृहस्पतिवार शाम उड़ल गांव में गुलदार का सामना शिकारी टीम से हुआ। नवाब सैदबिन आसिफ ने दो गोली चलाईं। दोनों ही गुलदार को लगीं, जिसके बाद वह उठ न सका। 
विज्ञापन


सैदबिन ने बताया कि यह गुलदार उड़ल गांव में चार और पेटशाल में दो लोगों को मार चुका था। उड़ल गांव में उसने एक बच्चे को मार कर खाया था। आठ दिन तक इस क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। दिन रात के बाद बृहस्पतिवार शाम गुलदार मिला। उसे 12 बोर व 375 मैग्नम गोली मारी गई। उनके साथ टीम में मुरादाबाद के राजीव सोलोमन, हरीश, पंकज रावत, नदीम अहमद शामिल रहे। इस दौरान वन विभाग की रेंज अधिकारी संचिता वर्मा व ग्रामीणों का सहयोग मिला। जहां इस गुलदार की मौत से अल्मोड़ा की जनता ने राहत की सांस ली है वहीं जनपद बिजनौर व शेरकोट का नाम नवाब सैदबिन आसिफ ने रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सवालों के घेरे में खाकी, आखिर पुलिसकर्मियों को क्यों मौज-मस्ती करा रहा ये वांटेड, देखें तस्वीरें

रायफल एसोसिएशन बिजनौर के सह जिला सचिव हैं सैदबिन आसिफ
नवाब सैदबिन आसिफ उत्तर प्रदेश रायफल ऐसोसिएशन के सह सचिव, जिला रायफल ऐसोसिएशन बिजनौर के सह सचिव और जाने माने शूटर हैं। वन्यजीवों से प्रेम व शूटिंग का शौक विरासत में मिला है। उनके पिता नवाब आसिफ विकार की निशानेबाजी का कोई सानी नहीं था। उनके चाचा नवाब काशिफ विकार का कहना है कि यह शौक दादा परदादा से मिला है। बच्चों ने इसे कायम रखा है। सैदबिन का बेटा और बेटी भी शूटिंग में पुरस्कार जीत चुके हैं। जिला रायफल ऐसोसिशन के सह सचिव खान जफर सुल्तान, संतोष कुमार राणा, कुशलपाल सिंह, नाजिश विकार, एयर पिस्टर एयर रायफल कोच आकाश कुमार ने उनकी उपलब्धि पर हर्ष जताया। कालागढ़ के वन्य प्रेमियों वीरेंद्र कुमार, दीपक, अजय यादव आदि ने इस कार्य को वन्यजीवों व जनता के हित में बताया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed