{"_id":"5f5937d78ebc3e615f6f1c5d","slug":"hundreds-of-applications-stranded-due-to-non-opening-of-passport-office-city-news-mrt500533540","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट कार्यालय न खुलने से सैकड़ों आवेदन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट कार्यालय न खुलने से सैकड़ों आवेदन फंसे
विज्ञापन

मेरठ। लॉकडाउन के चलते बंद हुए मेरठ के पासपोर्ट कार्यालय को खोले जाने की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। काफी जद्दोजहद के बाद यहां पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरूआत हुई थी। कोरोना संक्रमण के चलते इस पर एक बार फिर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। सबसे अधिक मुश्किल उन लोगों को है, जिनकी फाइलें लॉकडाउन से पहले कैंट स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर फंसी हुई है। कार्यालय खुलने के बाद ही इन फाइलों को गाजियाबाद भेजकर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
23 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद पासपोर्ट कार्यालय बंद कर दिया गया। अनलॉक में देश में सभी कार्यालयों को खोल दिया गया है, लेकिन इस कार्यालय के खुलने का सभी को इंतजार है। मेरठ शहर में पासपोर्ट बनने की सुविधा मिलने के बाद लोगों को गाजियाबाद जाने से छुटकारा मिल गया था, लेकिन एक बार फिर लोगों को मायूसी हाथ लगी है। अभी तक पासपोर्ट कार्यालय की वेबसाइट पर मेरठ कार्यालय के लिए पासपोर्ट के लिए मिलने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
फंसे हैं सैकड़ों लोगों के आवेदन
लॉकडाउन से पहले सैकड़ों लोगों ने पासपोर्ट बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। छह महीने गुजर जाने के बाद भी पासपोर्ट न मिलने से अब लोगों को परेशानी होने लगी है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि यहां से फाइल गाजियाबाद जाने के बाद ही पासपोर्ट मिलने की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। ऐसे में अब लोग यह जानना चाह रहे हैं कि क्या उन्हें अपने पासपोर्ट के लिए दोबारा आवेदन करना होगा या पहले की गई फाइलों से प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
14 से खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय
अमर उजाला ने गाजियाबाद स्थित पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने 14 सितंबर से कैंट स्थित पासपोर्ट कार्यालय खुलने के बारे में कहा है। वहीं, उनका कहना है कि आज या कल में पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट पर मेरठ के पासपोर्ट कार्यालय के लिए मिलने का समय देने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा जिन आवेदकों की फाइलें मेरठ में अटकी हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।