मौसम का मिजाज: बूंदाबांदी से भी कम नहीं हुआ उमस का असर, आज बारिश के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त के अंतिम दिनों में पड़ रही भीषण गर्मी से शहरवासी हलकान है। कई दिन से लगातार गर्मी के बीच शनिवार को थोड़ी देर के लिए आई बारिश ने भी गर्मी से राहत नहीं दी। रात में फिर से हल्की मौसम वैज्ञानिकों की माने तो रविवार और सोमवार को बारिश होने के आसार हैं।
गर्मी और उमस ने दम निकाल रखा है। सामान्य से ऊपर जा रहे तापमान के बीच लोग पसीन-पसीने हो रहे हैं। कई दिन से लगातार बढ़ती गर्मी के बीच शनिवार दोपहर अचानक काले बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई।
बारिश का असर ज्यादा नहीं रहा। इस कारण से थोड़ी देर बाद ही मौसम साफ हो गया। बारिश के बीच भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ। रविवार को सुबह के समय मेरठ समेत विभिन्न जिलों में बारिश हुई। लेकिन कुछ ही देर बाद धूप निकल आई।
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 80 व न्यूनतम 63 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश .3 मिमी रिकॉर्ड की गई।
अब तक अगस्त में 229.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि रविवार को मेरठ और आसपास क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की संभावना है।