फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Huge Stock of Firecrackers Seized from Eco Car in Shamli, Two Accused Arrested

Shamli: इको कार से पटाखों का जखीरा बरामद, दिल्ली ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू भी मिले

Mon, 13 Oct 2025 10:20 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 13 Oct 2025 10:20 AM IST
सार

शामली पुलिस ने रविवार रात पूर्वी यमुना नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान इको कार से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। दिल्ली ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद किया।
 

विज्ञापन
Huge Stock of Firecrackers Seized from Eco Car in Shamli, Two Accused Arrested
बरामद अवैध पटाखे।

विस्तार

शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात पूर्वी यमुना नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान एक इको कार से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने कार चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली पुलिस झिंझाना-कैराना नहर पटरी पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक इको कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, तो कार सवार दो युवक उतरकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अशोक और देवेंद्र निवासी विजयनगर, रोहिणी (दिल्ली) बताए। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को प्लास्टिक के दो बोरे, तीन कार्टून और चार बैग में भरे पटाखे मिले।

 

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये पटाखे गढ़ीपुख्ता के पटाखा फैक्ट्री संचालक शब्बीर अहमद से 28 हजार रुपये में खरीदे थे और इन्हें दिल्ली में बेचने के लिए ले जा रहे थे, क्योंकि वहां पटाखों पर प्रतिबंध है।

 

पुलिस ने कार चालक अशोक के पास से तमंचा और कारतूस, जबकि उसके साथी से चाकू बरामद किया। कार के कागज न दिखा पाने पर वाहन को सीज कर दिया गया।

 

शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed