फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Huge fireworks display, crores of crackers sold

Meerut News: जमकर हुई आतिशबाजी, करोड़ों के पटाखे बिके

Sat, 02 Nov 2024 03:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Huge fireworks display, crores of crackers sold
मेरठ। शहर में दीपावली पर जमकर आतिशबाजी हुई। करोड़ों रुपये के पटाखे बिक गए। त्योहार के जोश में लोग पाबंदी को भूल गए। शाम सात बजे से रात्रि एक बजे तक लोगों ने आतिशबाजी का आनंद लिया। शहर दाल मंडी, सदर, जेलचुंगी, कंकरखेड़ा सहित कई स्थानों पर दीपावली की शाम तक खुलेआम पटाखों की बिक्री हुई। काफी संख्या में लोगों ने सहारनपुर और बिजनौर से भी पटाखों का स्टॉक मंगवाया। इस दौरान पटाखों की ऑनलाइन भी बिक्री हुई और लोगों को होम डिलीवरी की सुविधा दी गई।
विज्ञापन

इस बार दीपावली पर महंगे 5000 से 10000 रुपये तक के स्काईशॉट की सर्वाधिक बिक्री हुई। यह हाल तब रहा, जब एनजीटी के द्वारा प्रतिबंध के चलते पुलिस ने दीपावली से 15 दिन पहले से सख्ती शुरू कर दी थी। जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा कहीं भी खुले में पटाखे बेचने की अनुमति नहीं दी गई थी। पटाखों पर इस बार 50 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक की छूट दी गई। दीपावली पूजन के बाद जमकर आतिशबाजी हुई। क्लोज डोर कॉलोनियां और मोहल्लों में भी आतिशबाजी के साथ धूम धड़ाके का माहौल देर रात तक बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed