फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Huge crowd gathered in Akhilesh Yadav's roadshow, flowers showered, slogans echoed

Meerut News: अखिलेश यादव के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, बरसे फूल, गूंजे नारे

Tue, 09 May 2023 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Huge crowd gathered in Akhilesh Yadav's roadshow, flowers showered, slogans echoed
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मेरठ की सड़कों में सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान के समर्थन में रोड़ शो निकालकर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। लिसाड़ी गांव नूर नगर से शुरू हुआ रोड शो कई क्षेत्रों से गुजरते हुए करीम नगर में समाप्त हुआ। लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस बीच नारों की गूंज भी सुनाई देती रही।
विज्ञापन

अखिलेश सबसे पहले नूर नगर आंबेडकर चौक पहुंचे। यहां बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रथ पर सवार होकर वह रोड शो के लिए रवाना हुए। इस दौरान महापौर प्रत्याशी सीमा प्रधान, विधायक अतुल प्रधान, राष्ट्रीय सचिव जावेद आब्दी, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी उनके साथ रहे। रोड शो दलित, गुर्जर बाहुल्य गांव नूरनगर से शुरू होकर मुस्लिम बहुल क्षेत्र लिसाड़ी से अंजुम पैलेस व ट्यूबवेल तिराहा होकर गुजरा। भूमिया के पुल से पहले समय की कमी के कारण अखिलेश यादव रथ से उतरकर गाड़ी में सवार हो गए। यहां से गाड़ी से शुरू हुआ रोड शो गोला कुंआ से होते हुए कांच का पुल पर पहुंचा। यहां से अखिलेश कमेला रोड से जाकिर कॉलोनी चौकी से होते हुए हापुड़ रोड से करीम नगर में शहर विधायक रफीक अंसारी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान माहौल चुनावी गीतों से सराबोर रहा। सपा के झंडे लहराते हुए लोग बाइकों और गाड़ियों से रोड़ शो में शामिल रहे।लिसाड़ी रोड पर चौराहे पर गजनफर अल्वी ने कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव का स्वागत किया। ट्यूबवेल तिराहे पर सुमेर अमीरूद्दीन, हाजी अनस, कदीर फैजान, हाजी उमर, हाजी नफीस, सलीम सिद्दीकी, बिलाल कुरैशी, उवैस, अर्श आलम, नवाब पार्षद ने स्वागत किया। भूमिया का पुल पर आदिल सिद्दीकी, अरशद मक्की सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अखिलेश यादव का स्वागत किया।
विज्ञापन





विधायक रफीक अंसारी के घर अखिलेश ने खाई पिंड खजूर, खिंचवाए फोटो
करीम नगर में विधायक रफीक अंसारी के आवास पर अखिलेश यादव करीब 15 मिनट रुके। इस दौरान वह शहर विधानसभा को साध गए। यहां से हवाई पट्टी के लिए निकल गए। रफीक अंसारी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके घर पिंड खजूर खाई। बेटे की शादी में वह नहीं आ पाए थे, तो उन्होंने परिवार के साथ फोटो खिंचवाए और शादी की बधाई दी। रफीक ने कहा कि कोई मनमुटाव नहीं है। सपा मजबूती से चुनाव लड़ रही है। बता दें कि रफीक अंसारी महापौर प्रत्याशी के प्रचार में नहीं जा रहे हैं। अखिलेश को उनके घर आने से इसी से जोड़कर देखा जा रहा है कि वह मजबूती से महापौर प्रत्याशी को चुनाव लड़वाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश को न देख पाने से हुए निराश
कमेला रोड कांच का पुल पर अखिलेश यादव के रोड शो का समापन होना था, लेकिन बीच में ही अखिलेश यादव रथ से उतर गए और गाड़ी में सवार होकर कांच का पुल के लिए निकल गए। कांच का पुल पर अखिलेश यादव गाड़ी में ही रहे। ऐसे में घंटों से इंतजार कर रहे लोगों को यह अच्छा नहीं लगा। स्थानीय निवासी निसार पहलवान, शबीना, मुस्तकीम और अब्दुल आदि ने बताया कई घंटों से इंतजार के बाद अखिलेश यादव आए, लेकिन गाड़ी में। इसलिए उन्हें देख नहीं सके। इससे उन्हें निराशा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed