फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ht line fall into the farmer, injured

खेड़की जदीद में किसान के ऊपर गिरा हाईटेंशन तार, घायल

Mon, 23 Sep 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
ht line fall into the farmer, injured
ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

ट्रैक्टर में पहुंचा भारी नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। गांव खेड़की जदीद में रविवार को ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे किसान के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे किसान बुरी तरह से झुलस गया। वहीं, ट्रैक्टर में भी नुकसान हुआ। इस संबंध में पीड़ित किसान के भतीजे ने थाने में एक्सईएन, एसडीओ एवं जेई के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव खेड़की जदीद निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र स्व. जगपाल सिंह ने बताया कि उसके चाचा अनार सिंह उर्फ कक्कू पुत्र स्व. मंगल सिंह सुबह करीब आठ बजे खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की विद्युत लाइन का तार टूटकर आ गिरा। इसकी चपेट में आने से उसके चाचा अनार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए तथा ट्रैक्टर में आग लगने से चारों टायर, बैटरी एवं वायरिंग आदि जल गई। जिससे काफी आर्थिक हानि हुई है। घटना के विरोध में कुछ ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा भी किया। हालांकि वहां कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

घायल किसान को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। वहीं, पुष्पेंद्र कुमार ने ऊर्जा निगम के एक्सईएन, एसडीओ, जेई एवं लाइनमैन के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इनकी घोर लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। हाईटेंशन लाइन के संबंध में कई बार मौखिक तथा लिखित शिकायत की गई। हालांकि इनके द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण यह घटना हई। उक्त लाइन करीब 40-45 साल पुरानी है। इसमें लगी एंगल लकड़ी की है जो पूर्ण रूप से गल चुकी है। जिससे आए दिन फसलों को नुकसान होता रहता है। इस घटना में उसके चाचा की जान भी जा सकती थी। हालांकि थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्र की हो चुकी है मौत
एक माह पूर्व भी गांव भैंसा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बाइक पर गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। जिसमें एक्सईएन, एसडीओ तथा जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में विद्युत निगम के आला अधिकारियों ने तीन अधिकारियों को यहां से हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed