फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   HPV vaccination begin at police line PHC

Meerut News: पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र पर एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ

Sun, 05 Apr 2026 03:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccination begin at police line PHC
मेरठ। पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एचपीवी टीकाकरण शुरू किया गया। बालिकाओं खुशबू, परिधि, मानवी और लक्ष्मी को पहला टीका लगाया गया। यह अभियान उन बालिकाओं के लिए है जिनकी आयु आधार कार्ड के अनुसार 14 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और वे 15वें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं। टीकाकरण के बाद सभी लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। कार्यक्रम में लाभार्थियों और उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह दिखा। पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अंकुर त्यागी ने अभिभावकों से 14 वर्ष की बालिकाओं का अधिक टीकाकरण कराने की अपील की। इससे उन्हें गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह टीका सुरक्षित और अत्यंत प्रभावी है। यह टीका केंद्र पर हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed