फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   How will the dairies go out without setting up a colony colony

कैटल कालोनी बसाए बगैर कैसे बाहर होंगी डेयरियां

Mon, 24 Aug 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
How will the dairies go out without setting up a colony colony
कैटल कॉलोनी बसाए बगैर कैसे बाहर होंगी डेयरियां
विज्ञापन

मेरठ। कैटल कॉलोनी बसाए बगैर शहर से डेयरियों को बाहर करने की नगर निगम की कवायद बेमानी नजर आ रही है। हाईकोर्ट में विचाराधीन अवमानना याचिका के चलते ही नगर निगम इस मामले में गंभीरता दिखाने की कोशिश में जुटा है। उधर, डेयरी संचालकों की लड़ाई लड़ रहे लोकेश खुराना ने कोर्ट खुलते ही मकबरा डिग्गी की कार्रवाई रिपोर्ट के साथ तुरंत याचिका दाखिल करने की बात कही है।
हाईकोर्ट ने नगर निगम और जिला प्रशासन को बिना कैटल कॉलोनी बसाए शहर से बाहर नहीं करने को कहा था। नगर निगम की मांग पर एमडीए ने अलीपुर जिजमाना में 1500 पशुओं के लिए 130 भूखंड और गांव काशी में 3000 पशुओं के लिए 275 भूखंड की जमीन उपलब्ध होना बताया था। दोनों जमीनों पर 4500 पशुओं को ही रखा जा सकता है। लेकिन नगर निगम प्रशासन द्वारा 8000 पशुओं के लिए जमीन का इंतजाम करने को कहा गया था। इसके चलते एमडीए ने 3500 पशुओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन से मांग की थी। तब से ही यह मामला लटका पड़ा है। कोरोना के चलते कोर्ट बंद होने से अवमानना मामले की भी सुनवाई नहीं हो पा रही है। रविवार को चली कार्रवाई के दौरान डेयरी संचालकों ने कैटल कॉलोनी बसाकर देने की भी मांग की। संचालकों का कहना था कि वह अपने पशु लेकर कहां जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन...
हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के साथ ही एनजीटी का स्पष्ट आदेश है कि जो भी उद्योग शहर में गंदगी फैला रहे हैं और पानी प्रदूषित कर रहे हैं, उन सभी को बलपूर्वक बाहर कर दो। डेयरियों की वजह से शहर नरक बना हुआ है। निगम के संसाधन इनके द्वारा नालों में बहाया जा रहा गोबर निकालने में ही लगे हैं। डेयरियों को कोई रियायत नहीं दी जाएगी। इन्हें हर हाल में बाहर जाना होगा। -डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed