फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   How did people from different communities get registered at the same house number?

एक मकान में कैसे बन गए दो समुदाय के मतदाताओं के वोट : कांग्रेस

Sat, 07 Feb 2026 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
How did people from different communities get registered at the same house number?
बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता।स्रोत : पार्टी
मेरठ। जिलर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर प्रशासन और चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए। जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा कांग्रेस के हर कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। न तो ज्ञापन देने दिया जा रहा है और न ही बहसूमा में पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति मिल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा जारी रहा तो कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए तैयार है। कार्यकर्ता डरकर घर नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट पर गौरव भाटी ने सवाल किया कि एक मकान नंबर पर दो समुदायों के मतदाता कैसे शामिल हो गए। यह संभव कैसे हुआ और चुनाव आयोग इस पर क्या कार्रवाई कर रहा हैश्र। जिला प्रवक्ता सय्यद आमिर रजा ने कहा कि चुनाव आयोग सामान्य निवास प्रमाण पत्र को मान्य नहीं कर रहा, जबकि स्थायी निवास प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में स्थायी निवास प्रमाण पत्र लागू ही नहीं है। जिससे हजारों मतदाता परेशान हैं। मजदूर वर्ग, खासकर महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि 1995 के वोटर कार्ड धारकों को उनकी पुरानी आईडी मान्य की जाए। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में दो-तीन दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। चुनाव आयोग को सख्त गाइडलाइन जारी करनी चाहिए कि केवल एक दस्तावेज, जैसे माता-पिता की 2003 की वोटर लिस्ट कॉपी के साथ आधार, पर्याप्त हो। इस दौरान में राकेश कुशवाह, सुनीता मंडल, अरुण कौशिक, सत्यप्रकाश शर्मा, अरुण त्यागी, तरुण शर्मा, हरिओम त्यागी, इमरान कुरैशी, उमरदराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed