फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Housing Development will build township on the land of ten villages, board gave approval

Meerut News: आवास विकास दस गांव की जमीन पर बनाएगा टाउनशिप, बोर्ड ने दी मंजूरी

Sat, 08 Mar 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Housing Development will build township on the land of ten villages, board gave approval
मेरठ। आवास एवं विकास परिषद दस गांव की जमीन पर नई टाउनशिप विकसित करेगा। पिछले सालभर से इसके लिए कसरत चल रही थी, जिसे शुक्रवार को परिषद की बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई। करीब 1500 एकड़ भूमि में 2000 करोड़ रुपये से योजना विकसित होगी। अब इसके लिए जमीन अधिग्रहण शुरू होगा। वहीं बोर्ड ने छह महीने पहले सेवानिवृत्त हुए सहायक अभियंता एमबी कौशिक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद झांसी, मुजफ्फरनगर, मेरठ और प्रयागराज में नई आवासीय योजनाएं लाएगा। इन चारों योजनाओं में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और दो साल में इनको लॉन्च कर दिया जाएगा। जागृति विहार एक्सटेंशन योजना के 20 साल बाद आवास विकास कोई योजना ला रहा है। चंदसारा, जुर्रानपुर, शाकरपुर, बाजौट, जाहिदपुर, ततीना सानी, सलेमपुर, गगोल, नरहेड़ा, ढिकौली गांव की 1500 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। किसानों से समझौते के आधार पर जमीन ली जाएगी। योजना को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

अफसरों के मुताबिक किसानों को नई भूमि अधिग्रहण नीति के तहत चार गुना मुआवजा देना होता है, लेकिन आवास विकास दोगुना कीमत ही किसानों को देगा। छह माह पहले सेवानिवृत्त हुए सहायक अभियंता एमबी कौशिक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का प्रस्ताव पास किया है। आरोप है कि नौकरी के दौरान करीब साल भर पहले उन्होंने लैंडपूलिंग योजना के तहत किसान व बिल्डरों को 25 की बजाए 35 प्रतिशत विकसित जमीन देने का लाभ दे दिया था। मेरठ में तैनाती के दौरान भी वे आरोपों को लेकर कई बार चर्चाओं में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed