फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hotels and petrol pumps will remain closed from Shatabdinagar to Mohiuddinpur on 21st and 22nd.

Meerut News: 21 व 22 को शताब्दीनगर से मोहिउद्दीनपुर तक बंद रहेंगे होटल और पेट्रोल पंप

Wed, 18 Feb 2026 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Hotels and petrol pumps will remain closed from Shatabdinagar to Mohiuddinpur on 21st and 22nd.
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी करते अधिकारी और भाजपाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 फरवरी को प्रस्तावित मोहिउद्दीनपुर जनसभा और शताब्दीनगर स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया जा रहा है। 20 फरवरी से ही कार्यक्रम स्थलों और आसपास के संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू हो जाएगी। इसमें एसपीजी, एटीएस, केंद्रीय व राज्य खुफिया एजेंसियों के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के हजारों जवान मुस्तैद रहेंगे। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से 21 और 22 फरवरी को शताब्दीनगर और मोहिउद्दीनपुर क्षेत्र के सभी होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, पेट्रोल पंपों और सीएनजी पंपों को बंद रखने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन




पीएम मोदी का विस्तृत कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी 22 फरवरी को मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के 23 किलोमीटर लंबे रैपिड कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। वे शताब्दीनगर स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसकी आधिकारिक शुरुआत करेंगे। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री हवाई मार्ग से दोपहर लगभग 11:50 बजे शताब्दीनगर स्टेशन के पास बने हेलिपैड पर उतरेंगे। यहां वे मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन की खूबियों को जानेंगे और उसे हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद पीएम खुद नमो भारत ट्रेन में सवार होकर मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन तक का सफर तय करेंगे। मेरठ साउथ से वे सड़क मार्ग द्वारा मोहिउद्दीनपुर स्थित इंटीग्रेटेड न्यू टाउनशिप पहुंचेंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि एक घंटे से अधिक के अपने संबोधन में वे विकास कार्यों के साथ-साथ 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश भी देंगे।
विज्ञापन




20 फरवरी से ही होगी अभेद्य घेराबंदी

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 20 फरवरी से ही एसपीजी और अन्य एजेंसियां कार्यक्रम स्थलों व आसपास की ऊंची इमारतों को अपने नियंत्रण में ले लेंगी। जिला प्रशासन ने होटल, फैक्ट्री और पंप संचालकों को 21 फरवरी की सुबह से 22 फरवरी शाम 3:00 बजे तक (जनसभा समाप्ति तक) अपने संस्थान पूरी तरह बंद रखने को कहा है। मंगलवार को एडीएम, एसपी यातायात और नगरायुक्त सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने शताब्दीनगर, मोहकमपुर हवाई पट्टी और मोहिउद्दीनपुर का बारीकी से निरीक्षण किया। स्थानीय होटल मालिकों के साथ बैठक कर उन्हें सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई जिस पर सभी ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीसीटीवी से निगरानी और यातायात प्रतिबंध

पूरे दिल्ली रोड और कार्यक्रम स्थलों को तीसरी आंख (सीसीटीवी) के घेरे में ले लिया गया है। विशेष कंट्रोल रूम स्थापित कर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से पुख्ता है।




प्रमुख पाबंदियां:

गेल गैस कंपनी के शताब्दीनगर से मोहिउद्दीनपुर के बीच स्थित सीएनजी पंप और सभी पेट्रोल पंप 21 फरवरी सुबह से 22 फरवरी शाम तक बंद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली रोड पर सामान्य वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिलापूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि एसएसपी के आदेशानुसार सभी पेट्रोलियम कंपनियों और गेल गैस के प्रबंधकों को पंप बंद रखने के निर्देश भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed