फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hotel owner and his associates murdered a Delhi woman

Meerut News: होटल मालिक ने साथियों संग मिलकर की थी दिल्ली की महिला की हत्या

Fri, 27 Feb 2026 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Hotel owner and his associates murdered a Delhi woman
थाना पुलिस ने 21 फरवरी मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझा ली है। मृतका की पहचान दिल्ली निवासी अर्चिता अरोड़ा के रूप में हुई और पुलिस ने हत्यारोपियों को भी दबोच लिया। अर्चिता की हत्या उसके परिचित होटल मालिक चंचल कुमार उर्फ बंटी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस के मुताबिक शराब पीने के दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर चंचल का अर्चिता से विवाद हो गया था। इससे गुस्साए चंचल ने अपने साथियों के साथ मिलकर कंबल से मुंह दबाकर अर्चिता की हत्या कर दी थी। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने लगभग 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब जाकर हत्यारोपियों तक पहुंच सकी।
विज्ञापन


एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि 21 फरवरी को मवाना खुर्द चौकी के पास भगवती फार्म हाउस के पास एक महिला का शव बरामद हुआ था। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने महिला के चेहरे पर तेजाब डालकर उसे बुरी तरह जला दिया था। दरोगा राजेश कुमार यादव ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस पिछले कई दिनों से महिला की शिनाख्त और कातिलों की तलाश में जुटी थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के करीब 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक संदिग्ध कार दिखाई दी। इसी कार के आधार पर पुलिस ने परतापुर स्थित अविका होटल के संचालक प्रभात नगर निवासी चंचल कुमार उर्फ बंटी को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर चंचल ने शव की पहचान दिल्ली निवासी अर्चिता अरोड़ा के रूप में की और अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके साथ ही चंचल ने हत्या में शामिल अपने साथियों के नाम भी उगल दिए।
विज्ञापन


शिनाख्त होते ही पुलिस ने अर्चिता के संपर्कों की जांच शुरू की।



होटल में शराब के दौरान हुआ था विवाद

पूछताछ में पता चला कि 21 फरवरी को चंचल अपने साथी बिनौली (बागपत) निवासी गुरमुख उर्फ अरविंद, रेलवे रोड निवासी संदीप उर्फ सिट्टू, टीपीनगर निवासी विवेक उर्फ काका और अर्चिता के साथ होटल में बैठकर शराब पी रहा था। इसी बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर अर्चिता की उनकी कहासुनी हो गई। आरोपियों ने पुलिस से बताया कि विवाद के दौरान अर्चिता ने उन्हें दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। जिसके बाद चारों ने मिलकर अर्चिता के साथ मारपीट की और कंबल से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




साक्ष्य मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कार में डाला और पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया फिर उसे मवाना इलाके में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार, तेजाब की खाली बोतल और वह कंबल बरामद कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चारों आरोपियों चंचल, गुरमुख, संदीप और विवेक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed