{"_id":"676074e089abbd324d0f3394","slug":"hospital-opened-after-discharge-number-of-patients-increased-meerut-news-c-27-1-smrt1007-138348-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छुट्टी के बाद खुला अस्पताल, बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छुट्टी के बाद खुला अस्पताल, बढ़ी मरीजों की संख्या
Tue, 17 Dec 2024 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में रविवार के अवकाश के बाद मरीजों की भीड़ नजर आई। सोमवार को एक हजार से ज्यादा मरीजों ने नए ओपीडी पर्चे बनवाए। ओपीडी में सांस, जुकाम, खांसी, वायरल डायरिया के ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।
मेडिकल अस्पताल में सामान्य दिनों में रोजाना 800 के आसपास मरीज आ रहे हैं। छुट्टी के बाद अस्पताल खुलने पर मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार को मेडिकल अस्पताल में 808 ओपीडी पर्चे बने। जबकि सोमवार को ओपीडी पर्चों की संख्या बढ़कर 1008 पहुंच गई। अस्पताल में चिकित्सकों की ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन नजर आई।
इसके अलावा दवा काउंटर भी मरीजों की काफी भीड़ दिखाई दी। नंबर आने के बाद मरीजों ने अपनी दवाई ली। मेडिसिन विभाग, ईएनटी, नेत्र विभाग, अस्थि विभाग, सर्जरी विभाग में ओपीडी 100 मरीजों के आसपास रही। चिकित्सकों ने मरीजों को सर्दी से बचाव की सलाह दी। गर्म कपड़े पहनने, गुनगुना पानी पीने के बारे में बताया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज सेन ने बताया कि अवकाश के बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई। सभी मरीजों को दवाई दी गई।