फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hope of old pension awakened among teachers appointed in 2005

Meerut News: 2005 में नियुक्त शिक्षकों में जगी पुरानी पेंशन की आस

Sat, 04 Nov 2023 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Hope of old pension awakened among teachers appointed in 2005
मेरठ। शासन की ओर से बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग से एक अप्रैल 2005 या उसके बाद नियुक्त कर्मियों का ब्यौरा मांगा गया है। इसमें उन्हें भी शामिल किया गया है, जिनकी नियुक्ति के लिए विज्ञापन एक अप्रैल 2005 से पहले प्रकाशित किया गया था लेकिन उनकी नियुक्ति बाद में हुई। ऐसे में शिक्षकों व कर्मचारियों के बीच उम्मीद जगी है कि केंद्र की भांति उन्हें भी पुरानी पेंशन का विकल्प मिलेगा। शासन ने बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षक से ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर एक सप्ताह में उपलब्ध करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

सरकार ने 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन बंद कर एनपीएस लागू की थी। अब सरकार ने पुरानी पेंशन को लेकर नया आदेश जारी किया है। शिक्षा निदेशक ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त ऐसे शिक्षक का ब्योरा मांगा है, जिनकी नियुक्ति का विज्ञापन एक अप्रैल 2005 से पूर्व जारी किया था और शिक्षकों का वेतन एक अप्रैल 2005 के बाद शुरू हुआ। हालांकि सरकार ने विशिष्ट बीटीसी 2004 में नियुक्त अभ्यर्थियों को नहीं शामिल करने की बात कही है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि स्कूलों से शिक्षकाें की सूची मांगी गई है। सूचना मिलते ही शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

------

किसने क्या कहा...
- उमेश त्यागी, प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का कहना है कि सरकार केवल ढोंग कर रही है। पुरानी पेंशन की मांग लंबे समय से की जा रही है। पेंशन देनी है तो सभी को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बीपी सिंह, मंडल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का कहना है कि सरकार की पहल सराहनीय हैं, लेकिन पेंशन की बहाली सभी की होनी चाहिए।
- नित्यानंद शर्मा, संयोजक शिक्षक एकता समिति ने बताया कि 2024 में जिन विज्ञान शिक्षकों का चयन हुआ था और नियुक्ति 2005 के बाद हुई, उन्हें सरकार पेंशन के दायरे में ला रही हैं। पेंशन तो सभी को मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed