फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Honoring the winners of Amar Ujala National Olympiad Season One

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड सीजन वन के विजेताओं का सम्मान

Tue, 03 Jun 2025 06:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Honoring the winners of Amar Ujala National Olympiad Season One
- मंत्री दिनेश खटीक ने किया दो नेशनल टॉपर और पांच स्कूलों के प्रधानाचार्य हुए सम्मानित
विज्ञापन

- अब सीजन टू का भी हुआ शुभारंभ
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड (एयूएनओ) सीजन में विजेताओं को मोहकमपुर अमर उजाला कार्यालय में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दो राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर्स और मेरठ के टॉपर्स रहे। छात्रों के स्कूलों के पांच प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया।
मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि जीतने के लिए जरूरी है कि निरंतर अभ्यास किया जाए। इस तरह की प्रतियोगिता बच्चों की प्रतिभाओं को निखारती हैं। अमर उजाला के द्वारा इस तरह के आयोजन लगातार किए जाते हैं। इससे बच्चों का भी हौसला बुलंद होता है। पैसा न हो लेकिन शिक्षा के सहारे आप बड़े स्थान को प्राप्त कर सकते हैं। इसके बहुत से उदाहरण भी हैं। सम्मान समारोह में अमर उजाला मेंटल एबिलिटी ओलंपियाड 2025 अवाॅर्ड केएल इंटरनेशनल स्कूल के वर्धमान गोयल, अमर उजाला इंग्लिश ओलंपिक 2025 अवाॅर्ड डीएमए के ईशु, प्रधानाचार्य में दयावती मोदी एकेडमी से प्रिंसिपल शशि ढाका, दीवान पब्लिक स्कूल से प्रधानाचार्य असीम दूबे, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल से प्रधानाचार्य रजत, आरके इंटरनेशनल से डॉ. स्वीटी सिंह, तक्षशिला पब्लिक से प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार का सम्मान हुआ। सभी को अमर उजाला की तरफ से लैपटॉप दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मेरठ से 22 स्कूलों ने भाग लिया था। राष्ट्रीय टॉपर 38 बच्चे चुने गए। इसमें छह टॉपर्स मेरठ के रहे। टॉपर्स अलग-अलग कक्षा के अलग विषय से रहे। प्रतियोगिता के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता आर माधवन हैं। देशभर के बड़ी संख्या में स्कूलों ने प्रतिभाग किया। यह एक ऐसा मंच है जो कक्षा तीन से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव कराने के साथ भविष्य की तैयारी करने के लिए सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed