{"_id":"5e5ae9fb8ebc3ef3a7641bd4","slug":"honor-killing-killed-sister-throat-slit-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग: मेरठ में आन के लिए बहन की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग: मेरठ में आन के लिए बहन की गला रेतकर हत्या
Sun, 01 Mar 2020 04:17 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 Mar 2020 04:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मेडिकल थानाक्षेत्र के कमालपुर गांव में संबंधों के शक में एक युवक ने शनिवार दिनदहाडे़ गली के बीचोबीच अपनी बहन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या आरोपी को लोगों ने घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसओ मेडिकल कुलवीर सिंह के मुताबिक शनिवार सुबह 9:15 बजे सूचना मिली कि कमालपुर गांव में अपने घर के सामने गली में एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वसीम ने पूछताछ में बताया उसकी बहन नगमा (20) के एक युवक से संबंध थे, जिसको लेकर वह उसे रोकता था। कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। नगमा सुबह घर से बाहर गई, तभी पीछे-पीछे वसीम भी चाकू लेकर गया।
विज्ञापन
इसी दौरान गली के बीचोबीच वसीम ने नगमा को पकड़ा और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसकी गर्दन भी रेत दी। जिसके चलते नगमा की मौके पर मौत हो गई। चीख पुकार वहां नगमा के परिजन और आसपास के लोग पहुंच गए। परिजनों और गांव के लोगों ने आरोपी वसीम की घेराबंदी कर पुलिस को सूचना दे दी।
सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि संबंधों के शक में भाई ने हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।