फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   honor killing: family murdered her daughter after she told them that he had a love marriage in Meerut

रिश्तों का कत्ल: लव मैरिज का पता चलते ही परिवार ने रची साजिश, 24 घंटे के भीतर बेटी को दी खौफनाक मौत

Sun, 03 Oct 2021 11:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Oct 2021 11:53 AM IST
सार

मेरठ में एक बेटी के लव मैरिज करने का पता चलते ही परिवार ने 24 घंटे के भीतर ही उसकी मौत की खौफनाक साजिश रच डाली। उसके अपने ही परिवार ने उसे रात भर बंधक बनाकर पीटा और फिर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। आगे पढ़ें इस वारदात की पूरी सच्चाई।  

विज्ञापन
honor killing: family murdered her daughter after she told them that he had a love marriage in Meerut
हत्या की तहरीर देता राहुल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में बेटी को मारने के लिए परिवार और रिश्तेदारों ने 24 घंटे में खौफनाक साजिश रच डाली। पहले बेेटी को कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटा और फिर मार डाला। बेटी का कसूर इतना था कि उसने अनुसूचित जाति के युवक से मोहब्बत के बाद शादी कर ली थी। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। रूमा के छह भाई हैं।
विज्ञापन


युवती का राहुल से करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह आठ-भाई बहनों में सबसे छोटी बताई गई है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उसने इंटर पास की है। तीन महीने पहले ही वह बालिग हुई थी। इसी दौरान जुलाई माह में उसने राहुल के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी।
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी परिवार के लोगों को शुक्रवार दोपहर को हुई। घर के सामने रह रहे अनुसूचित जाति के लड़के से उसने शादी कर ली है। इसकी जानकारी पर उसके मामा के दो लड़के भी शुक्रवार रात में ही भूड़पुर गांव में पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  अनोखा मामला: डेढ़ सौ किलो का खौफ, पड़ोसी के घर की खिड़की तोड़कर कराई बरात व दुल्हनों की विदाई, परिवार ने छोड़ा घर

बेटी को रातभर बंधक बनाकर पीटा
पुलिस सूत्रों की मानें तो रातभर युवती को परिजनों ने बंधक बनाकर पीटा। इसकी भनक राहुल हो गई, लेकिन वह कुछ नहीं कर सका। शनिवार की सुबह वह घर से बाहर नहीं निकली। जबकि उसके मामा के बेटे व तीन भाई गायब हो गए थे। राहुल को आभास हो गया था कि उसकी पत्नी के साथ कोई अनहोनी हो गई है। 

उनके घर पर उनके परिवार की भीड़ लगने लगी और मौत की खबर आ गई। शाम करीब साढ़े छह बजे शव परिवार वाले लेकर श्मशानघाट में पहुंचे। तभी राहुल ने पुलिस को जानकारी दे दी। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 

मेरी पत्नी की हत्या कर दी
राहुल ने एसएसपी को बताया कि उसकी पत्नी की उसके परिजनों ने हत्या कर दी। उसके शव को गुपचुप तरीके के श्मशानघाट में ले गए हैं। एसएसपी ने थाना पुलिस को सूचना दी। शुरूआत में पुलिस ने समझा कि मामला पति-पत्नी के बीच का है। लेकिन पुलिस को जब यह पता चला कि मामला ऑनर किलिंग का है, तो खलबली मच गई। एसपी देहात खुद गांव में जांच करने पहुंच गए। 

मां बदलती रही बयान 
पुलिस ने युवती की मां को हिरासत में ले लिया है। वह बार-बार बयान भी बदलती रही। पुलिस का कहना है कि पहले तो युवती की मां कह रही थी कि बेटी की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके चलते मौत हुई है। बाद में उसने बताया कि बेटी ने पंखे पर लटककर जान दे दी है। देर रात पुलिस वाले युवती के भाई और ममेरे भाईयों की तलाश में दबिश देने में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed