{"_id":"60e0bea1d5622145c977874c","slug":"honor-killing-brother-shot-dead-his-sisters-lover-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आन की खातिर हत्या : हाथ जोड़कर प्रेमी की जिंदगी की भीख मांगती रही प्रेमिका, कई डंडे खाए लेकिन बेरहम भाई को नहीं आया रहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आन की खातिर हत्या : हाथ जोड़कर प्रेमी की जिंदगी की भीख मांगती रही प्रेमिका, कई डंडे खाए लेकिन बेरहम भाई को नहीं आया रहम
Sun, 04 Jul 2021 01:16 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
मेरठ: सलीम का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एक भाई ने अपने ही हाथों अपनी बहन के प्यार को मौत के घाट उतार दिया। बहन हाथ जोड़कर भाई से प्रेमी की जिंदगी बख्श देने की गुहार लगाती रही लेकिन भाइयों को जरा भी रहम नहीं आया और चंद ही मिनटों में सिर से गोली सटाकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
प्रेमी सलीम को बचाने के लिये भाई के सामने प्रेमिका गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वह नहीं माना। गोली मारने से पहले सलीम को खूब पीटा गया, जिसके बचाव में कई लाठी युवती ने अपने शरीर पर भी खाईं। बताया गया है कि जैसे-तैसे कर युवती ने सलीम को वहां से भगा दिया। ज्यादा चोट लगने के चलते वह तेज नहीं भाग पाया और कुछ दूरी पर आरोपियों ने दौड़कर उसको पकड़ लिया और सिर पर सटाकर गोली भी मार दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सलीम के साथ अपनी बेटी को खूब पीटा है। रात में 2:45 बजे सलीम युवती के पास पहुंचा था। तभी युवती का भाई मोहसिन आया और दोनों को कमरे में बंद कर लिया। बताया गया कि दोनों को कमरे में बंद करके मोहसिन व उसके भाईयों ने पीटा। युवती को अपनी जान की परवाह नहीं थी, वह बार बार सलीम को वहां से भगाने की फिराक में थी।
युवती अपने भाईयों के सामने गिड़गिड़ाती रही कि सलीम को छोड़ दो। अगर आपको मारना है कि मुझे मार दो। इसकी कोई गलती नहीं है। लेकिन परिजनों ने उसकी एक नहीं सुनी। सलीम को मोहसिन ने गोली मारी है। युवती ने बताया कि दो साल से उनका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन उसके भाई आपत्ति करते थे। मोहसिन सलीम से नफरत करता था और उसको मारने की धमकी भी दे चुका था।
शुक्रवार को भी हुई थी पंचायत
बताया गया कि शुक्रवार को भी युवती और सलीम के प्रेम प्रसंग को लेकर भूसा मंडी में पंचायत हुई थी। जिसमें मोहसिन ने साफ कहा था कि वह अपनी बहन की शादी सलीम से नहीं कर सकता। सलीम नहीं माना तो वह उसकी हत्या कर देगा। इस धमकी के बाद भी सलीम नहीं माना। युवती ने फोन किया तो वह रात में ही उनके घर पर पहुंच गया। जहां पर मोहसिन ने उसकी हत्या कर दी।
बताया गया कि शुक्रवार को भी युवती और सलीम के प्रेम प्रसंग को लेकर भूसा मंडी में पंचायत हुई थी। जिसमें मोहसिन ने साफ कहा था कि वह अपनी बहन की शादी सलीम से नहीं कर सकता। सलीम नहीं माना तो वह उसकी हत्या कर देगा। इस धमकी के बाद भी सलीम नहीं माना। युवती ने फोन किया तो वह रात में ही उनके घर पर पहुंच गया। जहां पर मोहसिन ने उसकी हत्या कर दी।