फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   holy dip in ganga on Ecadusy

देवोत्थान एकादशी हजारों श्रद्धालुओ ने लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 05 Nov 2022 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
holy dip in ganga on Ecadusy
देवोत्थानी एकादशी पर गंगा में लगाई डुबकी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। मखदूमपुर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। शुक्रवार को देवोत्थानी एकादशी पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र स्नान कर सुख शांति की कामना की। वहीं शनिवार को डीएम और जिला पंचायत अध्यक्ष मेले का उद्घाटन करेंगे।
मखदूमपुर गंगा घाट मेला शुरू होने से एक दिन पहले ही सैकड़ों श्रद्धालु भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर परिवार समेत पहुंच गए। सुबह से शाम तक मेले के रास्तों पर वाहनों की कतार लगी रही। शुक्रवार को देवोत्थानी एकादशी पर लोगों ने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा की। मेला प्रशासन का मानना है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

वहीं जिला पंचायत के अधिकारी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। महिलाओं के लिए बनाए गए स्नान घाट महिला पुलिस की तैनाती की गई। मेले के मुख्य द्वार के पास अस्थाई कोतवाली का निर्माण किया गया है। यहां वायरलेस सेट लगाया गया। पुलिस के जवानों के लिए टेंट की व्यवस्था की गई। मेला प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मेला स्थल पर पुलिसकर्मी अपनी निर्धारित ड्यूटी के आधार पर मुस्तैद हैं। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस, पीएसी के जवान, डॉग स्क्वायड, घुड़सवार आदि पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूढ़ी गंगा मेले में सजी दुकानें
हस्तिनापुर। नगर पंचायत की ओर से बूढ़ी गंगा के किनारे लगने वाले मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को कई दुकानदारों ने वहां दुकानों को सजा लिया। स्थानीय लोगों ने खरीदारी भी की। जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के महंत पंडित दिनेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर यहां सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं और दीपदान करते हैं। जयंती माता मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है।
सीएचसी में 12 बेड का वार्ड तैयार
मवाना। मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले मेले में किसी भी आपात स्थिति के लिए सीएचसी में 12 बेड का वार्ड स्थापित किया गया है। तीन चिकित्सकों व एक एंबुलेंस को गंगा मेले में तैनात किया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि वार्ड में सभी सुविधाओं के साथ एक चिकित्सक और जरूरी स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेगा।
गंगा हमारी सभ्यता और संस्कृति की जननी
हस्तिनापुर। गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत वन विभाग के अधिकारियों ने गंगा किनारे गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान हुई गंगा आरती में दर्जनों लोग शामिल हुए। गोष्ठी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में वन रेंज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को वन विभाग ने पुरस्कृत किया।

इस दौरान वन संरक्षक गंगा प्रसाद ने कहा कि गंगा हमारी सभ्यता और संस्कृति की जननी है। हमारी आस्था का केंद्र है। ऐसे में उसे साफ रखने की हमारी जिम्मेदारी है। नमामि गंगे परियोजना के के तुषार गुप्ता, डीएफओ राजेश कुमार और ब्लॉक प्रमुख ने भी लोगों से गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की। उसके बाद गंगा किनारे पर सफाई अभियान चलाया गया। गंगा आरती में रेंजर नवरत्न सिंह, डिप्टी रेंजर मनोज कुमार, रोबिन कुमार, अतुल के साथ, पूर्व प्रधान राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed