फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Holika Dahan will take place today, colours will rain on the 4th

Meerut News: आज होगा होलिका दहन, चार को बरसेंगे रंग

Sun, 01 Mar 2026 09:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 01 Mar 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will take place today, colours will rain on the 4th
दुर्लभ खगोलीय संयोग बना वजह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। फागुन माह में धूमधाम से मनाए जाने वाले रंगों के पर्व को लेकर इस बार लोगों में तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार चंद्रग्रहण के कारण होलिका दहन 2 मार्च, सोमवार को प्रदोष काल में किया जाएगा। दुल्हैंडी चार मार्च को मनाई जाएगी।
प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के आचार्य मुकेश शांडिल्य ने बताया कि इस बार होली पर दुर्लभ खगोलीय संयोग बन रहा है। चंद्रग्रहण के कारण 4 मार्च, बुधवार को रंगों की होली खेली जाएगी।
विज्ञापन

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि 2 मार्च सोमवार को सायं 5:57 बजे समाप्त होगी, जिसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदोष काल में होलिका दहन करना शुभ माना गया है। ऐसे में सोमवार को शाम 6:15 बजे से रात 8:47 बजे तक होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्णिमा तिथि प्रदोष काल से पूर्व ही समाप्त हो रही है और उसी दिन वर्ष का पहला चंद्रग्रहण भी निर्धारित है। ग्रहण का सूतक काल सुबह 6:20 बजे से प्रारंभ होगा। ग्रहण का स्पर्श दोपहर 3:20 बजे तथा मोक्ष सायं 6:47 बजे होगा। सूतक काल में मंदिरों के पट बंद रहेंगे तथा ऐसे समय में पूजा-पाठ, मूर्ति स्पर्श, भोजन बनाना व ग्रहण करना वर्जित रहेगा। हालांकि बालक, वृद्ध और रोगग्रस्त व्यक्तियों को शास्त्रों में नियमों में शिथिलता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed