{"_id":"699dca0f3bde4b8ea406acf8","slug":"holi-will-be-played-with-tesu-flowers-in-supertech-society-meerut-news-c-72-1-mct1005-149348-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टेसू के फूलों संग खेलेंगे सुपरटेक सोसाइटी में होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टेसू के फूलों संग खेलेंगे सुपरटेक सोसाइटी में होली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक रूप से मनाते हैं होली पर्व, पक्के रंग की बजाय होती है गुलाल और टेसू फूल की होली
मेरठ। रंगों के पर्व होली को लेकर सुपरटेक सोसाइटी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोसाइटी परिसर में सजावट, सुरक्षा और साफ-सफाई की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्राकृतिक रंगों के उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
। सोसाइटी के सदस्य आशीष टंडन ने बताया कि होली से पहले सभी लोग चंदा इकट्ठा करते हैं। छोटी होली के दिन सामूहिक रूप से होलिका दहन होता है। जिसमें सभी निवासी एकत्र होकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके लिए सोसाइटी परिसर में साफ-सफाई और सजावट का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। बड़ी होली के दिन सुबह से ही गुलाल और टेसू के फूलों से होली खेली जाएगी। रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों के उपयोग पर जोर हमारी सोसाइटी में किया जाता है।
सोसाइटी सदस्य सपना मोहन ने बताया कि सभी लोग एकजुट होकर पूजा करेंगे। बच्चों को होली के महत्व के बारे में भी बताया जाएगा। महिलाओं के लिए गीत और पारंपरिक कार्यक्रम रखे गए हैं। युवाओं के लिए संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। ठंडाई और पारंपरिक पकवानों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
सोसाइटी सदस्य रमन जौली ने बताया कि होली मिलन समारोह में हर साल की तरह बच्चों, महिलाओं व सदस्यों के लिए खेल आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सभी उत्साह के साथ भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले टेसू के फूल को पानी में डालकर उबाला जाता है, जिससे पानी में उसका रंग आ जाए। फिर अगले दिन फूल और पानी से सभी लोग होली खेलते हैं।