फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Holi 2019: Alert on Meerut-Saharanpur railway track after intelligence input

खुफिया इनपुट के बाद मेरठ-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर अलर्ट, बढ़ाई चौकसी

Sat, 16 Mar 2019 10:23 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: देव कश्यप Updated Sat, 16 Mar 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Holi 2019: Alert on Meerut-Saharanpur railway track after intelligence input
रेलवे ट्रेक पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

होली और लोकसभा चुनाव को देखते हुए मेरठ-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर अलर्ट जारी हो गया है। पिछले दिनों की घटनाओं को देखते हुए खुफिया विभाग की ओर से इनपुट जारी किया गया है। जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोकने से बचाया जा सके।

विज्ञापन


इसके अलावा जीआरपी और आरपीएफ को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जीआरपी की तरफ से लंबी दूरी की ट्रेनों में स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 14 फरवरी के पुलवामा हमले के बाद ट्रेनों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद से ही स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


20 और 21 को होली और 11 अप्रैल को जिले में लोकसभा चुनाव की तिथि को देखते हुए ट्रेनों में चेकिंग शुरू हो गई है। विशेष तौर पर अमृतसर की ओर से आने वाली ट्रेनों में चेकिंग की जा रही है। हालांकि, जीआरपी स्टेशन पर रूटीन चेकिंग चलाती रहती है, लेकिन फिर भी त्योहार और चुनाव को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डन टेंपल और  छत्तीसगढ़ की चौकसी

सिटी स्टेशन से सुबह और रात के समय गुजरने वाली गोल्डन टेंपल और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के लिए स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जीआरपी की ओर से इन दोनों ट्रेनों पर विशेष ध्यान है। यह दोनों ट्रेनें अमृतसर से वाया मेरठ होते हुए नई दिल्ली की तरफ जाती है। 

इसके अलावा सिटी स्टेशन से चलने वाली संगम और नौंचदी पर भी विशेष फोकस है। संगम और नौचंदी ट्रेनों में पिछले दिनों बम रखने की अफवाह मिलती रही है। कई बार ट्रेनों को हापुड़ के पास बीच में रोककर चेक करना पड़ा। जीआरपी के कार्यवाहक एसओ अखिल चौधरी का कहना है कि इस रूट पर असामाजिक तत्वों की हरकत को देखते हुए गोल्डन टेंपल और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पर विशेष चौकसी है। 

चेकिंग कराई जाएगी
सिटी व कैंट स्टेशन पर अलर्ट को लेकर पुलिस को कड़े निर्देश दिए है। आरपीएफ से भी संपर्क किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों में पुलिस और जीआरपी चेकिंग कराएगी। -अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी 

अक्सर होती रहती है ट्रैक से छेड़छाड़ 
-पुट्ठा फाटक के पास एसी स्पेशल ट्रेन के आगे गाटर रख दिया गया था। लोको पायलट की सूझबूझ से टला था हादसा
-सकौती के पास असमाजिक तत्वों ने ट्रैक पर लोहे के गेट को रख दिया था। इसमें रात के समय कई ट्रेनें बाल-बाल बच गई थीं।
-इसके अलावा मेरठ-खुर्जा रेलवे मार्ग पर कई बार असमाजिक तत्व इलेक्ट्रिक वायर, फिश प्लेट निकाल चुके हैं। यहां भी घटना होने से बाल-बाल बच गई थी।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed