{"_id":"68b1a829bf32cd9991023e83","slug":"hockey-cab-won-the-final-by-defeating-sd-sadar-4-1-meerut-news-c-72-1-mct1009-139616-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : सीएबी ने एसडी सदर को 4-1 से हराकर फाइनल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : सीएबी ने एसडी सदर को 4-1 से हराकर फाइनल जीता
विज्ञापन
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस (राष्ट्रीय खेल दिवस) पर शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिवसीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में सीएबी और एसडी सदर की टीम आमने-सामने रही। इसमें सीएबी ने 4-1 से एसडी सदर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। फाइनल मैच में सीएबी की ओर से आयुष, दीपक, रोहन और अंश ने 1-1 गोल किया। एसडी सदर की ओर से राघव ने एक गोल किया। सीएबी ने 4-1 से फाइनल मैच जीता। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि खेल क्षेत्र में मेरठ लगातार आगे बढ़ रहा है। खेल विवि के शैक्षिक सत्र की भी शुरूआत हो चुकी है। यह मेरठ को और ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेगा। इस सांसद अरुण गोविल ने भी वीडियो के माध्यम से बच्चों को खेल में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उनके प्रतिनिधि के तौर पर दीपक मौजूद रहे। कार्यक्रम में कोच नेहा ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव एवं मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल का सम्मान किया।
विज्ञापन
इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण दिखाया गया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, रामचन्द्र, प्रदीप चिन्योटी, भूपेश कुमार, अब्दुल अहद, प्रवीण शर्मा, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।