फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hivpal Singh Yadav said - BJP government made laws for industrialists

शिवपाल सिंह यादव बोेले -भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों के लिए बनाए कानून

Sun, 28 Feb 2021 06:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Feb 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
hivpal Singh Yadav said - BJP government made laws for industrialists
शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala

हरिद्वार से दिल्ली जाते हुए शिवपाल सिंह यादव  मेरठ के रुड़की रोड स्थित हनुमान एंक्लेव में सरधना विधानसभा प्रत्याशी शशि पिंटू राणा के आवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जो कानून बनाए हैं, वह उद्योगपतियों के लिए बनाए हैं।

विज्ञापन


पहले नोटबंदी फिर जीएसटी नोटबंदी से कोई फायदा नहीं हुआ नही देश की अर्थव्यवस्था खराब हो गई। जीएसटी से भ्रष्टाचार बहुत बड़ाज़ कहा था एक कर लिया जायगा अब लोगो को कई कई कर देने पड़ रहे हैं आधार कार्ड को लेकर भी परेशानी उठानी पड़ रही है लोगों को जितनी फाइलें होती है उतना ही भ्रष्टाचार बढ़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि काला धन ले आएंगे नही लाए, सरकार का अभी तक कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ है। महंगाई डीजल पेट्रोल पर बिजली पर बढ़ती जा रही है कहा था कि महंगाई पर रोक लगा देंगे नही रोकी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता में दिक्कतें आ रही है कृषि कानून जो बनाया गया है उससे उद्योगपतियों को लाभ मिलेगा काॅन्ट्रेक्ट फार्मिंग को बढ़ावा मिलेगा उसमें एमएसपी का कोई जिक्र नहीं है। उद्योगपतियों के हाथ में सब चला जाएगा एमएसपी तो निर्धारित करनी चाहिए।

ऐसे तो मनमानी चलेगी कहा था कि किसानों की आय को दोगुना किया जाएगा दुगनी क्या करेंगे आए आधी भी नहीं बची।4 साल में महंगाई बहुत बढ़ गई है लेकिन गन्ने का दाम नहीं बढ़ाया है किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है किसान जो मेहनत करता है किसान अकेले ही मेहनत नहीं करता उसका पूरा परिवार मेहनत करता है उसकी मेहनत को भी जोड़ना चाहिए।

सपा सरकार में बहुत अधिक चीनी में लगाई गई थी और बंद चीनी मिलों को शुरू किया गया था पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में विलय नहीं करेगी समझौते के साथ चुनाव लड़ेगी हमने तो अखिलेश यादव से भी कहा है कि पहले भी परिवार को जोड़ ले और फिर पूरे समाजवाद को जोड़कर चुनाव लड़े। किसानों के आंदोलन को हमारी पार्टी पूरा समर्थन करती है।

लाल किले पर जो काम हुआ वह किसानों ने नहीं किया उसमे सरकार फ़ेल रही कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं घटनाएं बढ़ती जा रही है थानों में तहसीलों में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा रिपोर्ट थाने में लिखी नहीं जाती है कानून व्यवस्था है ही नहीं महिलाओं के साथ गैंगरेप जैसी बड़ी घटनाएं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed