फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hitesh was beaten to death on suspicion of having a relationship with a girl

युवती से संबंध के शक में हितेश को पीटकर मार डाला

Mon, 07 Nov 2022 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Hitesh was beaten to death on suspicion of having a relationship with a girl
युवती से संबंध के शक में हितेश को पीटकर मार डाला
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के नीमका गांव में परिवार की युवती के प्रेम संबंध के शक में हितेश (18) पुत्र महाराज सिंह की पीटकर हत्या कर दी गई। इंस्पेक्टर परीक्षितगढ़ अतर सिंह के मुताबिक हितेश के साथ आरोपी ने परिवार के युवती के फोटो देख लिए थे। इसके चलते उसने परिवार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को गांव में एक शादी समारोह में हितेश और उनका परिवार गया था। इसमें अंशुल और अन्य लोग भी थे। इसी दौरान अंशुल और हितेश के बीच कहासुनी हो गई। बताया गया कि हितेश के साथ अंशुल के परिवार की युवती के फोटो दिखे थे। इसके बाद से अंशुल को शक रहा कि हितेश के उसके परिवार की युवती से संबंध हैं। आरोप है कि शनिवार रात अंशुल, उसके भाई विकास, छोटे, सौरभ और परिवार के गौरव ने महाराज के घर पर हमला कर दिया था। इसमें हितेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान रविवार को हितेश की मौत हो गई। एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन

--
मौत के बाद जागी पुलिस
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। अगर पुलिस सही समय पर पहुंच जाती तो घायल हितेश को समय रहते उपचार मिल जाता और उसकी जान बच सकती थी। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार व ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed