फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   History Sheeter Dewar shot dead her sister-in-law in Meerut

हिस्ट्रीशीटर देवर ने दिन निकलते ही भाभी पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही मौत, आरोपी फरार

Sun, 24 Nov 2019 12:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Nov 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
History Sheeter Dewar shot dead her sister-in-law in Meerut
घटना के बाद विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के भावनपुर थानाक्षेत्र का गांव मुबारिकपुर में रविवार को दिन निकलते ही एक हिस्ट्रीशीटर ने अपनी भाभी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

 

वहीं घायल महिला ने तड़प-तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भावनपुर थानाक्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर निवासी सीमा (35) पत्नी पूर्व प्रधान बिजेंद्र रविवार सुबह अपने घर में खाना बना रही थी। उसका देवर हिस्ट्रीशीटर देवेंद्र भी घर में ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां खाना बनाते हुए दोनों की किसी बात पर कहा सुनी हो गई। जिसके बाद देवेंद्र ने तमंचा निकालकर खाना बनाती हुई भाभी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगते ही सीमा घायल होकर गिर पड़ी। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। 

उधर घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। इसी बीच घायल सीमा ने तड़प तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मौके पर भावनपुर पुलिस व सीओ सदर देहात भी मौके पर पहुंचे हैं। 

पुलिस पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि पड़ोस में रहने परिवार किसी के बीमार होने के चलते सीमा शनिवार शाम को वहां खाना बनाने के लिए चली गई थी। इस बात से उसका देवर काफी नाराज था और दोनों में काफी कहासुनी हुई। रविवार को सीमा अपने घर में अपने ही परिवार का खाना बना रही थी कि देवर की उसके साथ फिर से कहा सुनी हुई जिसके बाद देवर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 

हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद ही पूरी वारदात का सच सामने आएगा। वहीं आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed