फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   History-sheeter cow slaughter accused injured in encounter near Kharkhoda, shot in the leg

Meerut:खरखौदा में गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, लिसाड़ीगेट निवासी हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली

Tue, 07 Oct 2025 11:39 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 07 Oct 2025 11:39 AM IST
सार

मेरठ के खरखौदा में पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बबुआ उर्फ शकील घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी ने तीन दिन पहले उलधन श्मशानघाट में गो हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस ने हथियार और मीट काटने के औज़ार भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
History-sheeter cow slaughter accused injured in encounter near Kharkhoda, shot in the leg
घायल गोकश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरखौदा थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और बाइक सवार गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गौकश के पैर में गोली लग गई, जिसे पकड़ लिया गया। घायल आरोपी की पहचान बबुआ उर्फ शकील पुत्र सफिया निवासी उलधन, हाल निवासी ईदगाह गोल्डन कॉलोनी, समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात गश्त के दौरान जब टीम उलधन-पांची संपर्क मार्ग के पास एक बाग में पहुंची तो कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, जिस पर एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। बाकी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में बबुआ उर्फ शकील के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान आरोपी से एक तमंचा, दो छुरियां, एक मीट काटने का गंडासा और रस्सी बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि तीन दिन पहले अपने चार साथियों के साथ उलधन श्मशानघाट में आवारा गोवंशों की हत्या की थी। आरोपी ने बताया कि मीट और अवशेष गाड़ी से ले जाए गए थे, लेकिन कुछ हिस्से मौके पर ही छूट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी थाना खरखौदा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ गोकशी और अन्य मामलों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। तीन दिन पहले हुई घटना में पहले पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज था, लेकिन अब गोकशी की धारा जोड़ी गई है। फरार चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed