फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Historical Holi celebrated in Bijauli, five thrones taken out

Meerut News: बिजौली में मनाई गई ऐतिहासिक होली, निकाले पांच तख्त

Thu, 05 Mar 2026 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Historical Holi celebrated in Bijauli, five thrones taken out
खरखौदा के गांव बिजौली में होली पर निकली गई तख्त यात्रा(ग्रामीण)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप बिजौली गांव में ऐतिहासिक होली मनाई गई। होली का रंग खेलने के बाद ग्रामीणों ने अलग-अलग मोहल्ले से पांच तख्त निकाले। सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक देहात व भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात की गई।

खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव बिजौली में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को आज भी ग्रामीण संजोए हुए हैं। बुजुर्ग ग्रामीणों के अनुसार मराठा राजा और रणविजय सिंह द्वारा स्थापित इस गांव में उन्हीं के शासनकाल में प्राकृतिक आपदाएं, महामारी, आगजनी अकाल सहित कई परेशानियां अचानक आई। उसी समय गांव में आए महात्मा गंगापुरी से राजा ने बचाव के बारे में पूछा।
विज्ञापन

महात्मा गंगा पुरी ने ग्रामीणों व राजा के साथ महायज्ञ का आयोजन किया और होली के दिन रंग खेलने के बाद ही तीन युवकों को देव रूपी वस्त्र पहनकर सोने, चांदी व धातु के नुकीले औजारों से उनके शरीर को बेधकर तख्त पर सवार कर पूरे गांव में घुमाया गया। बाद में तख्त पर सवार युवकों के घावों पर होली की राख लगाई गई और उन्हें बाबा द्वारा कराए गए हवन स्थल तक ले जाया गया। इसके बाद गांव में आपदाएं समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष भी उसी परंपरा के अनुसार गांव में अलग-अलग मोहल्लों से पांच तख्त निकाले गए। पहला तख्त मोहल्ला चौधर पेड़ा रवि दत्त के आवास से निकाला गया, जिसमें बिंधने वाले अंशुल त्यागी, निक्की, अरुण प्रजापति रहे। दूसरा तख्त मोहल्ला गोला कुआं सरजीत शर्मा के आवास से निकाला, जिसमें नितिन शर्मा, निक्की, अभिषेक को बेधा। तीसरा व चौथा तख्त मोहल्ला खेड़ा संजय त्यागी के आवास से निकाला, जिसमें अक्षित शर्मा, अक्षय त्यागी, कुलदीप, नीटू त्यागी, कपिल शामिल रहे। पांचवां तख्त मोहल्ला पछायला अशोक त्यागी के आवास से निकाला जिसमें नितिन त्यागी, सौरभ, मिंटू गिरी को बेधा गया। सभी तख्त बैंड बाजों के साथ निकाले गए। यात्रा में युवकों ने तलवार बाजी व लठ बाजी का करतब दिखाया।


हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है यात्रा

यह तख्त यात्रा मूल रूप से हिंदू समाज से जुड़ी हुई आस्था है। यात्रा में बिंधने वाले सभी युवक हिंदू समाज के ही होते हैं लेकिन यात्रा में शामिल युवकों को बेधने के लिए प्रयोग होने वाले औजारों को मुस्लिम समाज द्वारा ही तैयार किया जाता है। पहले बिंधने का कार्य भी मुस्लिम समाज द्वारा ही किया जाता था। यात्रा में कनेश्वर त्यागी, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, धीरज त्यागी, नरेश गिरी, विशांत त्यागी, ग्राम प्रधान के पति प्रदीप त्यागी, धीरज गौतम, विरेश्वर त्यागी, विनय त्यागी, रामकुमार शर्मा, प्रशांत त्यागी, भूदेव त्यागी, अशोक त्यागी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

खरखौदा के गांव बिजौली में होली पर निकली गई तख्त यात्रा(ग्रामीण)

खरखौदा के गांव बिजौली में होली पर निकली गई तख्त यात्रा(ग्रामीण)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed