फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu families should have four children: Ishwardas

हिंदुओं परिवार में चार बच्चे होने चाहिए : ईश्वरदास

Sun, 01 Feb 2026 08:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Hindu families should have four children: Ishwardas
आदर्श इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। स्रोत : स्वयं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। शंकर नगर स्थित गोविंद बस्ती द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर कंकरखेड़ा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष नीरज मित्तल ने अतिथियों को अंगवस्त्र व गदा देकर स्वागत किया। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास जी महाराज ने कहा कि हर घर चार बच्चे होने चाहिए। अपनी ताकत बढ़ाने के लिए शस्त्र लाइसेंस वाले होने चाहिए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक आनंद ने संघ की शताब्दी यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया। अतिथि सुरेश चव्हाण व राजगुरु मठ काशी के पीठाधीश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने हिंदुओं से एकजुट रहने और आत्मरक्षा करने का आह्वान किया। सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा लव जिहाद विषय पर प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी गई। संचालन पंडित संजय त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मुकेश सिंघल, पदम सैन मित्तल, रवि वोहरा, महेंद्र रस्तोगी, पवन भारद्वाज, पंडित कृष्णपाल, जोनी मित्तल, चिराग गुप्ता, राजेश खन्ना, कोमल रस्तोगी, गणेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डोरली में हुआ हिंदू सम्मेलन
रुड़की रोड डोरली स्थित सागरमल पार्क में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता साध्वी डॉ. प्राची ने कहा कि भगत सिंह के इस भारत में जयचंदों के लिए कोई जगह नहीं है। हिंदुओं के कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए, क्योंकि अगर घटोगे तो कटोगे। प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि आज हिंदुत्व पर देश पर गौरव करने का समय है। इस अवसर पर मेघराज सिंह, सुशील मोतला, अनीता चौहान, मीरा तोमर, प्रमोद शर्मा, संजीव मांगलिक, निरंजन सिंह पार्षद आदि उपस्थित रहे। शताब्दी नगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed