{"_id":"68c6b6daec95e8bf39091e69","slug":"hindi-servants-were-honored-in-the-ceremony-meerut-news-c-14-1-mrt1002-975613-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में हिंदी सेवियों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में हिंदी सेवियों को सम्मानित किया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली चुंगी पर सहयोग सामाजिक संस्था की ओर से हिंदी दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर हिंदी भाषा के विकास में सहयोग देने वाले छह हिंदी सेवियों प्रदीप अग्रवाल, तरुण रस्तोगी, अरुण पंवार, कमला शर्मा, मंगल सिंह मंगल, और नंदिनी रस्तोगी को सहयोग सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एक राष्ट्र एक भाषा की मांग उठी। इसमें हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करने और संविधान में संशोधन की वकालत की गई। डॉ. किरण सिंह ने कहा कि हिंदी देश की सबसे व्यापक भाषा है। स्वतंत्रता संग्राम में भी एकजुटता का प्रतीक हिंदी ही रही। उन्होंने सरकार की नीति और कर्मचारियों में इच्छा शक्ति की कमी को हिंदी की प्रगति में बाधा बताया। संस्था ने हिंदी की उन्नति के लिए पांच सूत्रीय सुझाव पत्र प्रधानमंत्री को भेजने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने, राजभाषा नियमों में संशोधन, संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को शामिल करने जैसे सुझाव रहे। वहीं, काव्य गोष्ठी में काव्य पाठ ने समां बांधा। संचालन रामकुमारी ने किया।