फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Highway outpost incharge and head constable of Kankarkheda suspended

Meerut News: कंकरखेड़ा के हाईवे चौकी इंचार्ज और हेड कांस्टेबल निलंबित

Tue, 28 Mar 2023 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Highway outpost incharge and head constable of Kankarkheda suspended
कंकरखेड़ा। एनएच-58 स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास हाईवे पुलिस चौकी इंचार्ज असलम हुसैन और हेडकांस्टेबल शांतुल को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने निलंबित कर दिया है। तीन दिन पहले चौकी के पास रेस्टोरेंट में छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर फायरिंग की थी। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसके अलावा चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल की ड्यूटी के प्रति लापरवाही सहित अन्य आरोप थे। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भी एसएसपी से शिकायत की थी।
विज्ञापन

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सोमवार देर रात चौकी प्रभारी असलम हुसैन और हेड कांस्टेबल शांतुल को निलंबित करने के बाद विभागीय जांच भी बैठा दी। दोनों की काफी समय से अधिकारियों के पास शिकायत पहुंच रही थीं। एसएसपी के आदेश पर सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने जांच कर रिपोर्ट दी थी। बता दें कि तीन दिन पूर्व चौकी से महज 200 मीटर की दूूरी पर एनएच-58 स्थित एक रेस्टोरेंट पर छात्रों गुटों में मारपीट हुई थी। एक पक्ष ने कई राउंड फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा था। बताया है कि फायरिंग करने वाले आरोपियों से पुलिस सांठगांठ करने में लगी थी। इसके चलते उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही थी। इसको लेकर छात्रों के गुटों के बीच तनातनी बढ़ती जा रही थी। इससे पहले भी कई मामलों में चौकी इंचार्ज और हेड कांस्टेबल की शिकायत हुई थी। एसएसपी ने बताया कि चौकी इंचार्ज और हेडकांस्टेबल की फाइल खोल दी है। उन पर जो पूर्व में आरोप लगे है, अब उनकी भी जांच होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed